रणवीर सिंह अब बड़े पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणवीर सिंह खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे, ये फिल्म तीन भागों में बनने वाली ट्रिलॉजी होगी।

पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अब अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक की तैयारी कर रहे हैं।
रणवीर ने अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब The Immortals of Meluha के राइट्स अपनी प्रोडक्शन कंपनी Maa Kasam Film के तहत हासिल कर लिए हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है और इसे एक भव्य ट्रिलॉजी के रूप में बनाया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और वर्ल्डबिल्डिंग पर तेजी से काम चल रहा है। रणवीर सिंह और अनन्या बिड़ला खुद इस प्रोजेक्ट की क्रिएटिव डेवलपमेंट में शामिल हैं। खास बात यह है कि रणवीर सिंह इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इसका फैसला स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद लिया जाएगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मेकर्स इस फ्रेंचाइज़ को बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स की तरह डेवलप कर रहे हैं और पहली फिल्म 2028 में फ्लोर पर जा सकती है।
इसके अलावा रणवीर सिंह, आदित्य धर की अगली फिल्म और जय मेहता की ‘प्रलय’ को लेकर भी चर्चा में हैं।





