मुंबई इंडियंस के IPL 2026 से बाहर होने के बाद कोच महेला जयवर्धने का छलका दर्द, कहा “टीम के खिलाड़ी टुकड़ो में..

Mahela Jayawardene: आईपीएल 2026 के 44 मैचों के बाद ही मुंबई इंडियंस की टीम का सफर अब इस टूर्नामेंट में खत्म हो चूका है. आईपीएल 2026 से मुंबई इंडियंस के बाहर होने के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि ये हमारा सीजन नही है. मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से मिली शिकस्त के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस के IPL 2026 से बाहर होने के बाद कोच महेला जयवर्धने का छलका दर्द, कहा “टीम के खिलाड़ी टुकड़ो में..

मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद टीम के कोच महेला जयवर्धने बेहद दुखी हैं, उन्होंने टीम के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.

Mahela Jayawardene ने मुंबई इंडियंस के आईपीएल से बाहर होने पर कही ये बात

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक 9 मैच खेल चुकी है, इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 2 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी, वहीं 7 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 की रेस से बाहर हो गई है.

मुंबई इंडियंस की टीम के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि उनके खिलाड़ी पूरे मैच में नहीं, बल्कि टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस इस सीजन में काफी पीछे रह गई है.

CSK से मिली हार पर महेला जयवर्धने ने कही ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 18.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के कोच महेला जयवर्धने ने मैच के बाद कहा कि

“हम इस बात पर निर्भर थे कि हमें अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना है, लेकिन हमारी टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें समझना आसान है, लेकिन हम उन्हें सही तरीके से लागू नहीं कर पा रहे हैं. हमारे खिलाड़ी पूरे मैच में नहीं, बल्कि टुकड़ों में ही अच्छा खेल रहे हैं. जैसे पिछले मैच में हमने 240 रन बनाए, लेकिन गेंदबाज अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर सके. वहीं, चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. इसलिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं.”

वहीं मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद महेला जयवर्धने ने कहा कि

“मेरे हिसाब से अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हमारे पास अभी पांच मैच बाकी हैं. गणितीय रूप से हम अभी बाहर नहीं हुए हैं, इसलिए कुछ भी हो सकता है. हम लड़ाई जारी रखेंगे और उम्मीद है कि बाकी खिलाड़ी भी ऐसा ही करेंगे.”

 

Leave a Reply