बॉलीवुड एक्टर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। पहले सिर्फ ये खबरें थी लेकिन बाद में एक्टर ने खुद इन बातों पर मुहर लगा दी। एक्टर ने कहा कि वो अभी अमेरिका में हैं, वहां से लौटकर 5 जुलाई को गौरी के साथ शादी करेंगे। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैल गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आमिर खान की तीसरी शादी के बारे में फैंस के रिएक्शन देखने मिले, लोग उनकी उम्र को लेकर उनकी आलोचना करने लगे। अब इस बारे में राखी गुलजार का रिएक्शन भी सामने आया है।

एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान को 60 साल की उम्र में शादी करने के लिए सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि ‘जिंदगी में सुख और उम्र का कोई रिश्ता नहीं होता है। 60 साल की उम्र में शादी करने में कोई बुराई नहीं है।’ इसके लिए राखी ने हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नारो का उदाहरण दिया।
‘वैराइटी इंडिया’ से बात करते हुए राखी गुलजार ने कहा, ’60 साल की उम्र में शादी करने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने रॉबर्ट डी नारो का उदाहरण देते हुए कहा वो भी दो बार शादी कर चुकें है और अब अपनी पार्टनर टिफनी के साथ खुश है, उन्हें एक बेटी भी है जो साल 2023 में पैदा हुई। उन्होंने 80 साल से ज्यादा की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। शादीशुदा जिंदगी में खुशी और उम्र का कोई संबंध नहीं होता।’
राखी गुलजार ने यहां खुद का उदाहरण भी दिया कि गीतकार गुलजार से जब उनकी शादी हुई तो गुलजार उस समय 40 साल के थे। गुलजार और राखी ने 15 मई 1973 में शादी की थी, जिसके बाद उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम है मेघना गुलजार है।
एक्ट्रेस का कहना है कि ‘वो फिल्मी दुनिया की अंदरुनी बातों को ज्यादा नहीं जानतीं हैं ना ही उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया है लेकिन उन्हें आमिर खान जैसे अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ संबंध बना कर रखते है वो तरीका उन्हें काफी पसंद है।’ बता दें कि साल 1986 में आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ शादी की थी और शादी के 16 साल बाद उनका तलाक हो गया।
साल 2005 में एक्टर ने किरण राव से शादी की थी और बाद में आमिर खान ने उनसे भी तलाक ले लिया। अब अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी स्प्रैट से मीडिया को मिलवाया था। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया था कि वह दोनों रिलेशनशिप में है और अब 5 जुलाई को दोनों शादी करने वाले हैं।




