समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज न पढ़ने देनी की चेतावनी का जवाब दिया है। अखिलेश ने कहा कि अगर जगह कम है, कोई सड़क पर नमाज पढ़ भी रहा है तो क्या दिक्कत है।

समाचारपत्र अमर उजाला के एक कार्यक्रम में के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सड़कों पर क्या होना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए स्पष्ट नियम बने हुए हैं। ऐसे मुद्दों पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सबसे अधर्मी कोई पार्टी है तो वह भाजपा है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर BJP खुद को सनातनी कहती है तो उसे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना अपनानी चाहिए जबकि हम सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।
अखिलेश ने आगे कहा कि सड़कों को लेकर उनकी सोच साफ है और वे चाहते हैं कि सड़कें और ज्यादा चौड़ी हों। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपीजानबूझकर ऐसे मुद्दे उठा रही है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके और बहस दूसरी दिशा में चली जाए। अखिलेश ने कहा, “हमारी चर्चा जनहित के मुद्दों पर होनी चाहिए लेकिन उसे भटकाने की कोशिश की जा रही है। आखिर सड़क पर नमाज कौन पढ़ रहा है? अगर कहीं जगह की कमी के कारण ऐसा हो भी रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है?” उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष इन मुद्दों में उलझ जाए लेकिन अब उनकी पार्टी भी भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है और इन बातों में नहीं फंसेगी।
सीएम योगी ने सड़कों पर नमाज को लेकर क्या कहा था?
इसी कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था कि आज लोग पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती? इस पर उनका जवाब है कि अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए होती हैं, न कि किसी के प्रदर्शन या रास्ता रोकने के लिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा था कि जब कुछ लोगों ने संख्या अधिक होने की बात कही तो सरकार ने सुझाव दिया कि नमाज शिफ्ट में पढ़ी जा सकती है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर जगह और संसाधन सीमित हैं तो संख्या नियंत्रण पर भी विचार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग व्यवस्था के साथ रहना चाहते हैं, उन्हें कानून और नियमों का पालन करना होगा। प्रदेश में कानून का राज है और नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार नमाज पढ़ने से नहीं रोक रही लेकिन सड़क पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि सड़क आम नागरिकों, कर्मचारियों और यातायात के लिए होती है। उन्होंने कहा कि सरकार अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी। लोग बातचीत और समझाने से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो सरकार सख्त कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
यूपी के लड़के का कश्मीर में धर्म परिवर्तन
जम्मू कश्मीर में एक हिंदू नाई के धार्मिक धर्मांतरण मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में 18 वर्षीय के एक नाई के कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए एक मामला दर्ज कर लिया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए





