खतरनाक हंता वायरस का अलर्ट, दो भारतीय नागरिकों को भेजा गया नीदरलैंड​

नई दिल्ली: स्पेन के तट के पास हंता वायरस संक्रमण की आशंका के चलते रोके गए डच जहाज एमवी होंडियस पर सवार दो भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। मैड्रिड में स्थित भारतीय दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दोनों भारतीयों में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं और वे स्वस्थ हैं।

खतरनाक हंता वायरस का अलर्ट, दो भारतीय नागरिकों को भेजा गया नीदरलैंड​

जहाज पर सवार थे 150 लोग
दूतावास के मुताबिक डच झंडे वाले जहाज एमवी होंडियस पर करीब 150 लोग सवार थे, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल थे। हंतावायरस प्रकोप के संदर्भ में जहाज को स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के तट के पास रोका गया था। बाद में विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्पेनिश अधिकारियों के तय प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को जहाज से उतारा गया।

क्रू के सदस्य थे भारतीय नागरिक
स्पेन के नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन के हवाले से दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिक जहाज के क्रू सदस्य थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर नीदरलैंड भेजा गया है, जहां स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटीन में रखा जाएगा। भारतीय दूतावास ने कहा कि राजदूत लगातार स्पेनिश अधिकारियों और दोनों भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं तथा उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

जानें, क्‍या है हंता वायरस
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस की तरह से हंता वायरस उतना घातक नहीं है। यह चूहे या गिलहरी के संपर्क में इंसान के आने से फैलता है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। यहां तक कि अगर कोई स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति भी है और वह हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा रहता है।

क्या है हंता वायरस के लक्षण?
हंता वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता।
चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने पर फैल सकता है।
संक्रमित व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्‍टी, डायरिया आदि हो जाता है।
इलाज में देरी होने पर संक्रमित इंसान के फेफड़े में पानी भी भर जाता है, सांस लेने में परेशानी होती है।

Leave a Reply