IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 54वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाते हुए चौथे से पहले नंबर पर पहुंच गई। वहीं इस बार के बाद मुंबई अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई अब इस हार के बाद अंकतालिका में 9वें नंबर पर है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरसीबी की जीत के बाद हैदराबाद, गुजरात और पंजाब किंग्स की टीमें अंकतालिका में नीचे खिसक गई।

आरसीबी और मुंबई मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप5 बल्लेबाजों की बात करें तो पहले नंबर पर फिलहाल कुछ दिनों से हेनरिक क्लासेन बने हुए हैं। इस रेस में दूसरे स्थान पर अब भी अभिषेक शर्मा तो वहीं तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं। इनके बाद चौथे नंबर पर शुभमन गिल जबकि पांचवें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं। पर्पल कैप की रेस में एक बार फिर से मुंबई के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले आरसीबी के बॉलर भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर आ गए। भुवी ने अंशुल कंबोज को दूसरे नंबर पर धकेल दिया।
आरसीबीमुंबई मैच के बाद अंकतालिका
आरसीबीमुंबई मैच के बाद टॉप5 बैटरबॉलर





