MI vs RCB IPL 2026 Match Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन का 54वां मुकाबला खेला गया। रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने MI को 2 विकेट से हराया। अंतिम गेंद तक पहुंचे इस मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने अपनी टीम के लिए बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 166 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में इस स्कोर को हासिल कर लिया।

खबर में अपडेट किया जा रहा है…





