Haryana में दोस्ती को तार-तार कर देने वाली वारदात, दोस्तों ने ही दोस्त को मार डाला​

Haryana में दोस्ती को तार-तार कर देने वाली वारदात, दोस्तों ने ही दोस्त को मार डाला​

हरियाणा के हांसी में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. 24 वर्षीय सूरज जैन, जो एक जॉकी शोरूम के मैनेजर थे, को उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात शनिवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे 10 के पास एक मार्केट में हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. दरअसल सूरज की हाल ही में एक नई गर्लफ्रेंड बनी थी. यह लड़की पहले उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड रह चुकी थी, और इसी बात ने दोनों दोस्तों के बीच दुश्मनी पैदा कर दी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शनिवार रात काली स्कॉर्पियो में आए चार युवकों ने सूरज को बातचीत के बहाने शोरूम से बाहर बुलाया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक दोस्त ने पहले सामान्य व्यवहार किया और फिर अचानक सूरज पर हमला कर दिया.और चाकू से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया. पास के लोगों ने सूरज को तुरंत सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. देखें वीडियो

Leave a Reply