अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में बने सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज​

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई भारतीय प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रही हैं जिसमें एक नाम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का नाम भी शामिल था, जिनका ये सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है। अंशुल कंबोज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में जहां अपने 4 ओवर्स में कुल 56 रन दिए तो वहीं सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इस मैच में कंबोज को कुल 4 छक्के लगे जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले खिलाड़ी बन गए, जिसमें पहले ये रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस टीम हिस्सा दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान के नाम पर दर्ज था।

अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में बने सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज​

अंशुल कंबोज को लगे कुल 34 छक्के

आईपीएल 2026 का सीजन जहां पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी उतारचढ़ाव भरा रहा तो वहीं इसकी सबसे बड़ी वजह उनके अहम खिलाड़ियों का उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाना है। इसमें एक नाम अंशुल कंबोज का भी शामिल है जिन्होंने आईपीएल 2026 सीजन में 14 मैचों में खेलते हुए 25.23 के औसत से जहां कुल 530 रन खर्च किए तो वहीं कुल 21 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अंशुल कंबोज की गेंदबाजी में आईपीएल 2026 के सीजन में कुल 34 छक्के लगे जिसके साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए, जिसमें इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड राशिद खान के नाम पर था जिनको साल 2025 के सीजन में कुल 33 छक्के लगे थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

  • अंशुल कंबोज 34 छक्के
  • राशिद खान 33 छक्के
  • मोहम्मद सिराज 31 छक्के
  • कगिसो रबाडा 31 छक्के
  • वानिंदु हसरंगा 30 छक्के
  • युजवेंद्र चहल 30 छक्के

अब तक ऐसा रहा है अंशुल कंबोज का करियर

अंशुल कंबोज के लिए आईपीएल 2026 का सीजन भारतीय टीम में वापसी के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा था, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो सके, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज दोनों ही स्क्वाड में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अंशुल कंबोज को एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया है।

Leave a Reply