रुई के अलावा इन चीजों से भी बना सकते हैं तकिया, यहां देखें आइडिया​

अच्छी नींद और गर्दन को आराम देने के लिए तकिए का इस्तेमाल किया जाता है। एक आरामदायक तकिया न केवल नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है, बल्कि गर्दन, कंधों और पीठ में भी होने वाली परेशानी को कम करने में मदद करता है। आजकल बाजार में अलगअलग डिजाइन, आकार और क्वालिटी के तकिए आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, अच्छी गुणवत्ता वाले तकियों की कीमत भी अधिक होती है।

रुई के अलावा इन चीजों से भी बना सकते हैं तकिया, यहां देखें आइडिया​

ज्यादातर तकियों में रूई या फाइबर की फिलिंग होती है। लेकिन इसके अलावा भी आप घर पर कई सारी चीजों से आरामदायक तकिया बना सकते हैं। पुराने कपड़े, कॉटन फैब्रिक, ऊन के टुकड़े, मुलायम तौलिए या अन्य नरम सामग्री की मदद से आसानी से तकिया तैयार कर सकते हैं।

बकव्हीट हस्क

बकव्हीट हस्क मतलब कुट्टू के छिलके। इससे बनाया गया तकिया एक इकोफ्रेंडली और लंबे समय तक चलने वाला होता है। यह आपके सिर और गर्दन के अनुसार आसानी से ढल जाता है। इसके साथ ही इसमें हवा का प्रवाह भी बेहतर ढंग से बना रहता है।

कोकोनट फाइबर पिलो

अगर आपको थोड़ा सख्त तकिया पसंद है तो कोकोनट फाइबर से तकिया बना सकते हैं। यह टिकाऊ भी होता है और इसमें हवा का फ्लो बेहतर रहता है, जिससे गर्मी कम लगती है। पीठ या गर्दन दर्द की समस्या से परेशान हैं तो यह तकिया काम आ सकता है।

मेमोरी फोम

रूई के अलावा मेमोरी फोम का भी तकिया बनाया जा सकता है। यह शरीर के आकार के अनुसार ढल जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे गर्दन और रीढ़ को सही पोजिशन मिलता है, जिससे गर्दन दर्द से छुटकारा मिल सकता है और स्लीपिंग पोजिशन में भी सुधार हो सकता है। यह लंबे समय तक चल सकता है।

राई फिलिंग

राई यानी सरसों के दानों को भरकर बनाया गया तकिया। यह रूई के मुकाबले ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी होता है। यह हल्का और आरामदायक होता है और सिर की शेप को बैलेंस रखने में मदद करता है। यह तकिया भारतीय घरों में आज भी खासकर नवजात बच्चों के लिए बनाया जाता है, जिससे उनके सिर को सही शेप मिलने में आसानी होती है।

तौलिए से बनाएं तकिया

अगर आपके घर में पुराने तौलिए हैं और उनका इस्तेमाल बंद कर दिया है, तो इससे भी आप तकिया बना सकते हैं। यह थोड़ा सख्त और गर्दन को अच्छा सपोर्ट देने वाला माना जाता है। तौलियों को रोल करके या छोटे टुकड़ों में काटकर कवर में भर सकते हैं।

पुराने कॉटन कपड़ों से बनाएं तकिया

घर पर पड़ी पुरानी टीशर्ट, सूती कुर्तियां, दुपट्टे या चादरें तकिया बनाने के काम आ सकती हैं। इन्हें छोटेछोटे टुकड़ों में काटकर तकिए के कवर में भर दें। कॉटन कपड़े मुलायम होते हैं और हवा का संचार भी बनाए रखते हैं, जिससे तकिया आरामदायक महसूस होता है।


Leave a Reply