इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अहम होंगे। आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में गेंद से कहर बरपाया था और राजस्थान को सनराइजर्स के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, सनराइजर्स की त्रिमूर्ति यानी शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और इशान किशन के खिलाफ आर्चर का रिकॉर्ड काफी खराब है।

हेड का टी20 में आर्चर के खिलाफ स्ट्राइक रेट 160.60 है, लेकिन छह पारियों में तीन बार उनका शिकार भी हुए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत में एक बार आउट हुए है। अभिषेक का टी20 में आर्चर के खिलाफ स्ट्राइक रेट 177.14 है, लेकिन इस सीजन में जब ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ी थीं, तो आर्चर ने उन्हें आउट किया था। किशन का टी20 में आर्चर के खिलाफ औसत 90 है और उनका स्ट्राइक रेट 150 है।
आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ऊपर केवल भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा हैं। आर्चर ने 21 विकेट लिए हैं, जिनमें से 11 विकेट पावरप्ले में आए हैं।





