खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला​

BCCI New Guidelines IPL 2026:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन चल रहा है और इसी दौरान बीसीसीआई का एक बड़ा फरमान सामने आ गया है। कुछ IPL फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से जुड़ी अनियमितताओं को देखते हुए BCCI ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और सपोर्ट स्टाफ को देखते हुए होटल में आनेजाने वाले और विजिटर्स की एंट्री को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए है।

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला​

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीसीसीआई को आईपीएल सीजन के पीक पर पहुंचने के ठीक पहले इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा? इसका जवाब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया।

BCCI ने क्यों जारी की नई एडवाइजरी?

दरअसल, का कहना है कि आईपीएल सीजन 2026 के दौरान देखा गया कि कुछ ‘अनाधिकृत’ लोग टीमों के साथ यात्रा करते, होटलों और टीम बसों में प्रवेश करते, और यहां तक कि खिलाड़ियों के कमरों में भी जाते पाए गए है। ये एंटी करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इसलिए बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है।

BIG! BCCI to issue a STRICT advisory after noticing irregularities involving some IPL franchises & players.

BCCI Secretary says UNAUTHORIZED individuals were found travelling with teams, entering hotels, team buses and even players’ rooms, violating anticorruption protocols. pic.twitter.com/e42M9jRFOE

— Avinash K S🇮🇳 May 7, 2026

इस नई गाइडलाइन के आने के बाद अब कोई भी व्यक्ति चाहे उसका खिलाड़ी या स्टाफ से कोई भी रिश्ता हो, बिना परमिशन लेटर और टीम मैनेजर को पूर्व जानकारी दिए बिना होटल रूम में एंट्री नहीं कर पाएगा। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि रिश्तेदारों और मेहमानों को केवल सार्वजनिक जगहों पर जैसे लाउंज या लॉबी में मिलने की अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ी के रूम में जाने के लिए अब परमिशन लेटर की आवश्यकता होगी।

हनीट्रैप जैसे जोखिमों का खतरा

में हाई प्रोफाइल खिलाड़ी हिस्सा लेते है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी होता है। आईपीएल सीजन के दौरान BCCI को हनीट्रैप जैसे जोखिमों के लिए भी तैयार रहना होता है। बीसीसीआई ने यह फैसला IPL फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतते हुए लिया है ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सकें।

–

प्लेऑफ और फाइनल मैच की जगह बदली

आपको जानकारी दें, कि IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू का सिलेक्शन किया जा चुका है। सीजन का पहला प्लेऑफ धर्मशाला में होगा। दूसरा और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पिछले साल RCB विजेता थी, इसलिए सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार, एक प्लेऑफ मैच और फाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था। लेकिन कुछ कारणों से, एक मैच को न्यू चंडीगढ़ और फाइनल मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने टिकटों की अनुमत 15% सीमा से अधिक 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग की थी, जो IPL नियमों और टिकट वितरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन था। इसलिए, मैच का वेन्यू बदलने का फ़ैसला लिया गया। इसमें कुछ IPL फ्रैंचाइजिया और खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Leave a Reply