बड़ा हादसा ! लैंड होते ही आग के गोले में बदला प्राइवेट जेट, जल गए सब लोग​

डोमिनिक रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बड़ा हादसा ! लैंड होते ही आग के गोले में बदला प्राइवेट जेट, जल गए सब लोग​

रनवे छूते ही विमान में हुआ विस्फोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्राइवेट जेट किसी आपात स्थिति के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ, उसमें अचानक विस्फोट हो गया और कुछ ही क्षणों में वह आग की लपटों में घिर गया। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।

Another visual of the Gulfstream G200 aircraft with registration N318JK, that had departed from La Romana bound for Austin Airport, Texas, United States.

Initial information indicates hydraulic problem due to which the emergency situation occurred that forced the crew to return… https://t.co/4ldQz9XUCr pic.twitter.com/HkFmG1RNol

— FL360aero June 7, 2026

पायलट और कोपायलट की गई जान

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में पायलट और कोपायलट की मौत हो गई। फिलहाल विमान में इमरजेंसी लैंडिंग की नौबत क्यों आई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

हादसे की जांच में जुटी एजेंसियां

दुर्घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान विमान के तकनीकी पहलुओं और उड़ान संबंधी आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति किन परिस्थितियों में मांगी थी।

वीडियो में दिखा भयावह मंजर

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रनवे पर पहले से एक अन्य विमान खड़ा था, जबकि प्राइवेट जेट उसी दिशा में तेज गति से लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। राहत की बात यह रही कि दुर्घटनाग्रस्त विमान की दूसरे विमान से टक्कर नहीं हुई, अन्यथा हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

वीडियो में विमान का अगला हिस्सा रनवे से टकराते ही तेज धमाके के साथ आग की लपटों में घिरता दिखाई देता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों की घबराहट और प्रतिक्रिया भी वीडियो में साफ नजर आती है।

Leave a Reply