
हम में से कुछ लोगों को साइनस की शिकायत होती है या फिर मौसम बदलने पर नाक बंद हो जाती है. ये सुनने में तो छोटी सी सस्या लगती है, लेकिन इससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है, साथ ही साथ इस कारण रात में नींद खराब हो जाती है.
मिनटों में खुलेगी नाक-
इस दौरान समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या करें जिससे नाक तुरंत खुल जाए? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपके लिए एक ऐसा देसी जुगाड़ लेकर आए हैं, जिससे आपकी बंद नाक मिनटों में खुल जाएगी.
तेजी से वायरल हो रहा है नुस्खा-
बंद नाक को खोलने के लिए सोशल मीडिया पर एक नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बस आपको एक बर्फ के टुकड़े की जरूरत होगी और आपकी नाक खुल जाएगी. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस बर्फ के टुकड़े को मुंह के तालू पर रगड़ना या दबाना है.
क्या ये सच में काम करता है?
दरअसल में बंद नाक मुख्य रूप से नाक की अंदरूनी झिल्लियों (nasal mucosa) में सूजन और खून की नलिकाओं (blood vessels) के फैलने से होती है, जब आप बर्फ का छोटा टुकड़ा मुंह में लेकर उसे तालू पर दबाते या चूसते हैं, तो ठंडक की वजह से नाक खुल जाती है.
कैसे आजमाएं ये नुस्खा?
इसके लिए सबसे पहले बस एक साफ आइस क्यूब लें, इसे मुंह में रखें और तालू पर दबाकर 20-30 सेकंड तक रखें या जितनी देर सहन हो सके. हल्के-हल्के चूस सकते हैं, लेकिन ज्यादा देर तक न चूसें ताकि दांत या मुंह में ठंड न लगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जरूरत पड़ने पर 2-3 बार दोहरा सकते हैं. ठंडा पानी पीते हुए आइस क्यूब को तालू पर दबाकर रखना और भी असरदार हो सकता है. इससे राहत जरूर मिलती है.
अन्य बेहतर घरेलू उपाय-
कुछ और उपाय भी नाक को खोलने में काम आ सकते हैं जैसे भाप लेना, सबसे प्रभावी माना जाता है. नाक में सलाइन स्प्रे या नमक का पानी डालना, गर्म पानी से सेंक या ह्यूमिडिफायर, सिर ऊंचा रखकर सोना, अदरक-तुलसी की चाय का सेवन.





