Bhanu Saptami Suya Mantra: रविवार को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि को बड़ा ही शुभ माना जाता है खासतौर से जब यह तिथि रविवार को पड़ रही हो। भानु सप्तमी को रवि सप्तमी या विवस्वत सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की आराधना करने से सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य और धनधान्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही तेज, यश, विद्या में भी बढ़ोतरी होती और भाग्य का भी साथ मिलता है। भानु सप्तमी के दिन इन सूर्य मंत्रों जाप करना लाभदायक होता है। तो इस दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

भानु सप्तमी पर करें इन चमत्कारी सूर्य मंत्रों का जाप
- सूर्य बीज मंत्र मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः॥
यह सूर्य देव का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इसके जाप से मानसिक शांति मिलती है और समाज में मानसम्मान भी बढ़ता है।
- सूर्य गायत्री मंत्र ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात ॥
इस सूर्य मंत्र का जाप करने से बुद्धि और एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ता है। सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करने से कई तरह के शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- आरोग्य प्राप्ति के लिए सूर्य मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नमः ॥
भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। यदि आप लंबे समय से बीमारियों से परेशान हैं तो इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
सूर्य देव को अर्घ्य देने की सही विधि
भानु सप्तमी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफसुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें और उसमें लाल चंदन, अक्षत, थोड़ा सा कुमकुम और लाल गुड़हल का फूल डालें।इसके बाद उगते सूर्य के सामने खड़े होकर दोनों हाथों को सिर से ऊपर उठाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। अर्घ्य देते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ का जाप करते रहें। वहीं ध्यान रहे कि अर्घ्य का जल पैरों में न लगें।
भानु सप्तमी का महत्व
भानु सप्तमी के दिन किए गए दानपुण्य और मंत्र जाप का फल अन्य दिनों की तुलना में हजार गुना अधिक मिलता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है उन्हें भानु सप्तमी के दिन व्रत, पूजा और सूर्य मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि अगर सूर्य कमजोर हो तो व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।




