किचन की LED लाइट और बल्ब को ऐसे करें साफ, खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये सुरक्षित तरीके​

अगर आपकी किचन की LED लाइट पहले जैसी रोशनी नहीं दे रही है, तो इसकी वजह उस पर जमी चिकनाई और गंदगी हो सकती है। किचन की लाइटों पर धीरेधीरे धुआं, तेलचिकनाई, धूलमिट्टी की परत जम जाती है। इससे न केवल उसकी चमक कम हो जाती है बल्कि रोशनी पर भी असर पड़ता है। कई बार किचन की लाइट साफ करने के चक्कर में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे LED पैनल, होल्डर या वायरिंग खराब हो सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसलिए सफाई से पहले सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। यहां कुछ ऐसे सुरक्षित उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप किचन की LED लाइट और बल्ब को आसानी से साफ कर सकते हैं।

किचन की LED लाइट और बल्ब को ऐसे करें साफ, खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये सुरक्षित तरीके​

सबसे पहले जानें ये जरूरी बातें

लाइट पर कभी भी सीधा पानी न डालें। इससे यह खराब हो जाएगी। स्प्रे बोतल से सीधे लाइट पर क्लीनर न छिड़कें। इसके अलावा स्टील स्क्रबर, ब्लेड या खुरदुरी जाली का इस्तेमाल न करें। एक बात का ध्यान और रखें कि लाइट गर्म हो तो तुरंत सफाई न करें। सफाई से पहले मेन स्विच बंद करना न भूलें।

मुलायम ब्रश से धूल हटाएं

पुराना ब्रश लेकर सबसे पहले सूखी धूल हटाएं, फिर कपड़े से सफाई करें। इससे जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही धूल साफ हो जाती है।

ग्रीस ज्यादा हो तो गीले टिश्यू का इस्तेमाल करें

किचन क्लीनिंग वाइप्स या हल्के गीले टिश्यू से बाहरी सतह पोंछें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ करें। यह तरीका LED लाइट के बाहरी हिस्से के लिए सुरक्षित माना जाता है।

माइक्रोफाइबर कपड़े और डिशवॉश सॉल्यूशन यूज करें

LED लाइट और बल्ब को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी गुनगुने पानी में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े को घोल में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। फिर हल्के गीले कपड़े से लाइट के कवर को पोंछें। अब आपको सूखे कपड़े से साफ कर देना है।

रिमूवेबल कवर को अलग करके साफ करें

अगर आपकी लाइट का कवर निकल सकता है तो उसे सावधानी से अलग कर लें। इसके बाद केवल कवर को साबुन वाले पानी से साफ करें। इस बात का ध्या रखें कि जब यह पूरी तरह सूख जाए उसके बाद ही वापस लगाएं। ऐसा करने से वायरिंग और बल्ब सुरक्षित रहते हैं।

हल्का क्लीनर कपड़े पर लगाकर करें साफ

अगर आप किसी भी तरह के क्लीनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कभी भी लिक्विड को सीधे लाइट पर स्प्रे न करें। पहले कपड़े पर स्प्रे करें, फिर उससे लाइट पोंछें। ऐसा करने से नमी इलेक्ट्रिकल हिस्सों तक नहीं पहुंचती है।

Leave a Reply