RCB, RR और SRH के बीच कांटे की टक्कर, PBKS सबसे मजबूत, MI-LSG का पहुंचना बेहद मुश्किल; IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा गणित

आईपीएल 2026 में अभी तक 70 में से 42 लीग मैच खेले जा चुके हैं। देखते हुए अभी पांच टीमों के बीच टॉप 4 यानी प्लेऑफ के लिए जंग रोचक दिख रही है। जिसमें से चार टीमें अभी नंबर 1 की कुर्सी के लिए लड़ रही हैं। पंजाब किंग्स को भी अब सीजन की पहली हार मिल चुकी है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी भी अपने तीन मैच हार चुकी है। अगर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर और पोजिशन की अदलाबदली मैच दर मैच जारी है।

RCB, RR और SRH के बीच कांटे की टक्कर, PBKS सबसे मजबूत, MI-LSG का पहुंचना बेहद मुश्किल; IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा गणित

क्या है टॉप 5 टीमों का प्लेऑफ समीकरण?

पंजाब के 8 मैचों में 13 अंक हैं। यानी बचे हुए छह मैचों में से तीन मैच भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम जीतती है तो प्लेऑफ में जगह बना सकती है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच, हार और जीत सब अभी बराबरी पर है, बस नेट रनरेट का खेल जारी है। तीनों टीमों के पांचपांच मैच बाकी हैं और अभी 1212 अंक हैं।

अगर कोई भी टीम पांच में से चार मैच भी जीतती है तो आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी। 3 जीत भी इनमें से किसी भी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती हैं। यानी स्थित तीनों की मजबूत है। गुजरात टाइटंस की टीम 5वें स्थान पर है और 9 में से पांच मैच जीती है। मौका उसके पास भी पूरा है प्लेऑफ में जगह बनाने का।18 या 20 अंक का फिगर निर्णायक साबित हो सकता है।

यह तो बात इन पांच टीमों की हो गई, वहीं दो टीमें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ऐसी हैं जिनके लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल नजर आ रही है। लखनऊ अंकतालिका में 10वें और मुंबई 9वें स्थान पर है। दोनों ने अभी तक 88 मैच खेले हैं और छहछह मैचों में दोनों टीमों को हार मिली है। यानी सिर्फ 4 अंक ही हैं और अगर जादुई आंकड़ा छूना है तो मुंबई व लखनऊ को अब बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे।

MI और LSG का ग्रुप स्टेज में ही खत्म होगा सफर?

मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अभी की टॉप 4 टीमों में से कोई एक अगर 20 अंक तक पहुंची तो 16 अंक का फिगर जादुई आंकड़ा अंत में साबित हो सकता है। हर टीम को 1414 लीग मैच खेलने हैं, इस लिहाज से अगर 16 के आंकड़े तक पहुंचना है तो लखनऊ और मुंबई को बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह अभी की स्थिति को देखते हुए बेहद मुश्किल लग रहा है।

यही कारण है कि दोनों टीमों का सफर अब ग्रुप स्टेज में समाप्त होता ही नजर आ रहा है। केकेआर का भी हाल कुछ ऐसा ही लग रहा है। क्योंकि केकेआर ने भी अभी तक 8 मैच खेले हैं लेकिन उसे पांच में हार मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से उसके पास एक अंक अतिरिक्त है। पर 16 अंक तक पहुंचने के लिए कोलकाता को भी बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे। अगर पांच मैच भी वह जीती तो उसके 15 अंक रहे जाएंगे। 15 पॉइंट्स में प्लेऑफ का क्वालिफिकेशन मुश्किल है।

CSK और DC के पास वापसी का मौका

और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अभी एक दहलीज पर ही खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों टीमों ने 88 मैच खेलते हुए तीनतीन जीते हैं और पांचपांच मैच गंवाए हैं। यानी चेन्नई और दिल्ली को कम से कम 16 अंक तक पहुंचने के लिए बचे हुए छह मैचों में से पांच जीतने होंगे। अगर सभी मैच इनमें से कोई भी टीम जीतती है तो टॉप 2 या टॉप 3 के कंटेंशन में भी आ सकती है। यहां से एक भी हार दोनों टीमों को लखनऊ और मुंबई के हाल में पहुंचा सकती है।

IPL 2026 के 42 मैचों के बाद अंकतालिका

क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत, होटल के बाथरूम में महिला का बनाया Video; 2 खिलाड़ी गिरफ्तार

अंडर 19 के दो क्रिकेटरों पर एक होटल में महिलाओं के अश्लील वीडियो शूट करने के आरोप लगे। महिलाओं के बाथरूम वीडियो शूट होने की शिकायत के बाद इन दोनों क्रिकेटरों को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में सुनवाई भी शुरू हुई।

Leave a Reply