46 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना​

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 46 वर्ष पुराने हत्या के मामले में एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने सभी दोषियों पर एकएक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार तृतीय ने बुधवार को यह फैसला सुनाया. इससे एक दिन पहले अदालत ने विजय मिश्रा और अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया था.

46 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना​

अदालत ने BNS की धारा 302 के तहत कठोर आजीवन कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई. वहीं धारा 307 के तहत 1010 वर्ष की कैद और 5050 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. इस मामले में विजय मिश्रा के अलावा जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा को भी समान सजा सुनाई गई.

1980 में हुई थी हत्या

यह मामला 11 फरवरी 1980 का है, जब प्रकाश नारायण पांडेय की प्रयागराज के कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में उनके बड़े भाई श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. फैसला सुनाए जाने के लिए पहले से आगरा जेल में बंद विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया.

वहीं अन्य तीन आरोपी जमानत पर थे, जिन्हें दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. फैसले को देखते हुए कचहरी परिसर और अदालत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

कौन हैं बाहुबली विधायक विजय मिश्रा?

बता दें कि विजय मिश्रा भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें पूर्वांचल की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली ‘बाहुबली’ नेता के रूप में जाना जाता रहा है. विजय मिश्रा पर हत्या, रंगदारी, बलात्कार और अन्य गंभीर मामलों सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं.

पिछले कुछ वर्षों में कई मामलों में अदालतों ने उन्हें दोषी ठहराया है. नवंबर 2023 में एक दुष्कर्म मामले में उन्हें 15 वर्ष की सजा सुनाई गई थी. वहीं अब 46 साल पुराने हत्या मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

Leave a Reply