CSK के स्टार गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 गेंदों में लुटाए 52 रन, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा​

Anshul Kamboj: IPL 2026 में शानदार गेंदबाजी से पहचान बना रहे अंशुल कंबोज के लिए 15 मई का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। चेन्नई सुपर किंग्स के इस युवा गेंदबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया, जो IPL इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला था। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अंशुल कम्बोज की गेंदों पर जमकर रन बरसे। वह IPL इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए, जिन्हें एक ही मैच में दो अलगअलग ओवरों में लगातार चारचार छक्के पड़े।

CSK के स्टार गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 गेंदों में लुटाए 52 रन, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा​

मिचेल मार्श ने जमकर की धुनाई

LSG के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अंशुल पर पूरी तरह हमला बोल दिया। मैच के पांचवें ओवर में मार्श ने उनकी लगातार पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में भी अंशुल की पहली चार गेंदें सीधे बाउंड्री के बाहर गईं और फिर से लगातार चार छक्के लग गए। इस तरह अंशुल कम्बोज एक पारी में कुल 8 छक्के खाने वाले IPL इतिहास के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड यश दयाल के नाम दर्ज था। यश दयाल ने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 8 छक्के खाए थे।

कंबोज ने लुटाए 60 से ज्यादा रन

अंशुल ने इस मुकाबले में कुल 2.4 ओवर गेंदबाजी की और 63 रन लुटा दिए। उन्होंने 16 गेंदें डालीं, जिनमें से 11 गेंदों पर बल्लेबाजों ने चौका या छक्का जड़ दिया। आखिरी 10 गेंदों में अंशुल को 8 छक्के और 1 चौका पड़ा। वहीं, एक गेंद डॉट रही। इस तरह 10 गेंदों में 52 रन खर्च कर दिए। IPL इतिहास में कम से कम 2 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में यह सबसे खराब स्पेल्स में से एक रहा। सिर्फ वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड इससे खराब है, जिन्होंने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 गेंदों में 10 बाउंड्री खाई थीं।

इतना ही नहीं, अंशुल कम्बोज चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ऐसे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने 3 या उससे कम ओवर फेंककर 60 से ज्यादा रन दिए। इससे पहले खलील अहमद ने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 65 रन लुटाए थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, IPL 2026 में अंशुल अब भी CSK के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पर्पल कैप की रेस में अंशुल तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट अब तक चटकाए हैं। उनसे आगे सिर्फ कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार यादव हैं।

Leave a Reply