Rishabh Pant: ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत जरूर दर्ज की, लेकिन मैच खत्म होतेहोते कप्तान ऋषभ पंत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। BCCI ने कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में पंत पर भारी जुर्माना लगा दिया है। BCCI ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया। इसी वजह से टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। IPL 2026 सीजन में यह LSG की पहली स्लो ओवर रेट गलती थी, इसलिए पंत पर सिर्फ जुर्माना लगाया गया है।

IPL ने दी जानकारी
IPL ने बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। IPL ने अपने बयान में कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 15 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मैच के दौरान उनकी टीम के स्लो ओवररेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। चूंकि IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवररेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बैटिंग करने नहीं उतरे पंत
दिलचस्प बात यह रही कि चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे। IPL 2026 में यह पहली बार हुआ जब पंत बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। इससे पहले इस सीजन में वह ज्यादातर नंबर3 पर बल्लेबाजी करते नजर आए थे। अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में पंत ने 7 बार नंबर3 पर बल्लेबाजी की है, जबकि तीन बार नंबर4 पर उतरे। एक मैच में उन्होंने ओपनिंग भी की थी। लेकिन CSK के खिलाफ जीत के दौरान उनकी बल्लेबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ी।
जीत के बाद दिया बड़ा बयान
मैच के बाद ऋषभ पंत ने टीम कॉम्बिनेशन और बल्लेबाजी क्रम को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम लगातार सही ओपनिंग जोड़ी तलाशने की कोशिश कर रही थी। LSG ने इस सीजन में कई ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए। पहले टीम ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी पर भरोसा जताया, लेकिन यह प्रयोग ज्यादा सफल नहीं रहा। इसके बाद टीम ने मार्श और जोश इंग्लिस को ओपनिंग में उतारना शुरू किया। पंत ने कहा कि टीम के पास अच्छा कॉम्बिनेशन है, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा सोचविचार चीजों को बिगाड़ देता है। उन्होंने आगे कहा कि सीजन का कैसा भी हो लेकिन इस तरह का गेम खेलने पर गर्व है। उन्होंने अपनी बैटिंग पॉजिशन को लेकर कहा कि वह बल्लेबाजी के लिए तैयार थे, लेकिन आइडिया था कि उन खिलाड़ियों को मौका दिया जाए जिन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है।





