बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की जिसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब सी दिखाई दे रहीं हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय की वजह से बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना चुकीं हैं। इंडस्ट्री में अपने स्तर को कायम रखने के लिए एक्ट्रेस ने काफी डिसिप्लिन के साथ इसकी तैयारी की है। उनकी इस सक्सेस का राज अब उनके पिता ने बताया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने एक पॉडकास्ट में बताया है उनकी बेटी में इतना डिसिप्लिन, फोकस किस वजह से आया है। साथ ही उन्होंने बाकी पेरेंट्स को भी एक खास सलाह दी। चलिए बताते है पूरी खबर

दीपिका पादुकोण की कामयाबी का राज
समथिंग बिगर शो के साथ एक पॉडकास्ट में प्रकाश पादुकोण ने दीपिका के बारे में बात की। उन्होंने उनकी कामयाबी का श्रय उनके स्पोर्ट्स को दिया। दीपिका के पिता ने कहा, ‘दीपिका को स्पोर्ट्स ने वो सब सिखाया है जो वो आज हैं, डिसिप्लिन, फोकस और बड़ा सोचने की एबिलिटी। वह बहुत अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थी, नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेलती थीं।’
‘रोज सुबह 5 बजे उठकर अपनी एकेडमी के बाकी प्लेयर्स के साथ ट्रेनिंग के जाती थी। वहां से सीधा घर लौटकर स्कूल चली जाती थीं। उनकी लाइफ काफी अनुशासन से भरी रही है। सभी को अपने जीवन में एक खेल जरूर खेलना चाहिए। खेल आपके जीवन में अनुशासन लेकर आता है।’
आजकल के पेरेंट्स को दीपिका के पिता की सलाह
उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि ‘आजकल के पेरेंट्स को अपने बच्चों को कोई ना कोई स्पोर्ट्स में जरूर डालना चाहिए। उन्हें एक्टिव रखने की काफी जरूरत होती है।’ अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आज बहुत से माता पिता को ये एहसास ही नहीं है कि स्पोर्ट्स एक इंसान को कितनी अच्छी बातें सिखाता है। जो आगे चलकर उनके जीवन में काम आती हैं।’
दीपिका के पिता ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब साल 2015 में दीपिका पहली बार अपने डिप्रेशन पर बात करतीं नजर आईं थीं तो उससे पहले अपने परिवार के साथ उन्होंने इसपर लंबी चर्चा की थी। उनकी मां ने इस मुद्दे पर उनको सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था।
दीपिका पादुकोण भले ही इस समय लाइमलाइट से दूर हों लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों की चर्चा लगातार बनी हुई है। वह शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगी, इसके अलावा अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म राका में भी नजर आएंगी।





