दिल्ली-UP, बिहार, एमपी और राजस्थान… किस राज्य में कब होगी मानसून वाली बारिश?​

दिल्लीएनसीआर और यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. यूपी में पारा 48 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं यूपी और दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू से परेशान लोगों को अब राहत का इंतजार है. दक्षिणपश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सामान्य समय के आसपास देश के बड़े हिस्सों में दस्तक दे सकता है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद धीरेधीरे यह उत्तर और मध्य भारत की ओर बढ़ेगा.

दिल्ली-UP, बिहार, एमपी और राजस्थान… किस राज्य में कब होगी मानसून वाली बारिश?​

दिल्ली में कब होगी मानसून की बारिश?

दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 26 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. कल अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के अनुमान है. आईएमडी के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून तक पहुंचने की संभावना है.

बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून 10 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है. मानसून की शुरुआती बारिश के साथ कई जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

एमपीराजस्थान में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में पहले बारिश शुरू होगी, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मानसून कुछ दिन बाद सक्रिय होगा. भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में जून के दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है.

वहीं राजस्थान में मानसून आमतौर पर जून के आखिरी सप्ताह में पहुंचता है. इस बार भी पूर्वी राजस्थान में 25 जून के आसपास और पश्चिमी राजस्थान में जून के अंतिम दिनों या जुलाई की शुरुआत में मानसून सक्रिय हो सकता है. हालांकि उससे पहले प्रीमानसून बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

मैप में रेड लाइन मानसून पहुंचने की डेट को दर्शाता है.

कैसा रहेगा इस बार मानसून?

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मानसून के दौरान कुछ राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं. वहीं केरल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Leave a Reply