पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की CBI जांच की मांग, खेल मंत्रालय बोला- यूपी सरकार को लेना होगा फैसला​

राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग उठी है। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए CBI जांच की सिफारिश करने का आग्रह किया है। हालांकि, खेल मंत्रालय ने साफ किया है कि कानूनव्यवस्था राज्य का विषय है और इस संबंध में कोई भी फैसला उत्तर प्रदेश सरकार को ही लेना होगा।

पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की CBI जांच की मांग, खेल मंत्रालय बोला- यूपी सरकार को लेना होगा फैसला​

देवेंद्र झाझरिया ने तीन जून को केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि इस घटना से देश का पैरा खेल जगत सकते में है। चिराग त्यागी 30 मई को गाजियाबाद में साई उपवन के समीप मृत पाये गए थे। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के बसंतपुर सेथली गांव के रहने वाले चिराग त्यागी राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता थे। वह इस साल होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई कर चुके थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई और एक अन्य पैरा एथलीट यश खटिक को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। देवेंद्र झाझरिया ने पत्र में लिखा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश के क्लास टी12 पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या की ओर आपका त्वरित ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं, जिससे समूचा पैरा खेल जगत सकते में है। उनकी मौत से जुड़े हालात गंभीर चिंता पैदा करते हैं, जिनकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।’’

देवेंद्र झाझरिया ने लिखा, ‘‘मामले की गंभीरता और न्यायप्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए PCI आपसे विनम्र अनुरोध करती है कि आप चिराग त्यागी की हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए हस्तक्षेप करें।’’ समाचार एंजेंसी पीटीआई ने खेल मंत्रालय के एक सूत्र हवाले से लिखा कि कानून और व्यवस्था प्रदेश का मसला है और उत्तर प्रदेश सरकार को इस पर फैसला लेना होगा।

सूत्र ने बताया, ‘‘कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है। खेल मंत्रालय ऐसी कोई सिफारिश नहीं कर सकता।’’ पुलिस जांच में पता चला है कि दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान चिराग त्यागी ने यश खटिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यश खटिक की पात्रता रद्द कर दी गई जिससे वह बदला लेना चाहता था।

मेरठ की होनहार कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया की हत्या 3600 रुपये के विवाद में कर दी गई। आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया, जहां वह डेढ़ महीने तक पड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

Leave a Reply