क्या आपके पास भी हैं इन 2 बैंकों के शेयर? आ सकती है इनमें बड़ी तेजी​

शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से बैंकिंग सेक्टर का हाल काफी सुस्त रहा है. ज्यादातर निवेशकों की नजरें एचडीएफसी या आईसीआईसीआई जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों और प्रमुख सूचकांकों पर ही टिकी थीं. लेकिन अब बाजार की हवा का रुख थोड़ा बदलता हुआ नजर आ रहा है. दिग्गज बैंकों के शांत रहने के बीच मिडसाइज बैंकों ने अपनी रफ्तार बढ़ानी शुरू कर दी है. तकनीकी चार्ट्स का विश्लेषण करें तो RBL Bank और Federal Bank ऐसे दो खास शेयर बनकर उभरे हैं, जिन्होंने अपने कई अहम पड़ावों को पार कर लिया है. इन दोनों ही शेयरों में नई तेजी के संकेत साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल ये दोनों शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर की तरफ कारोबार कर रहे हैं.

क्या आपके पास भी हैं इन 2 बैंकों के शेयर? आ सकती है इनमें बड़ी तेजी​

RBL Bank में दिखा बड़ा ब्रेकआउट

डिजिटल निवेश कंपनी ग्रो के मुताबिक, पिछले साल निचले स्तरों पर गोता लगाने के बाद आरबीएल बैंक के शेयरों ने चार्ट पर शानदार वापसी की है. यह शेयर लगातार ऊपर की सीढ़ियां चढ़ रहा था, लेकिन कुछ समय से यह 300 रुपये से लेकर 340 रुपये के सीमित दायरे में फंस गया था. आखिरकार शेयर ने 338 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को मजबूती से पार कर लिया है. शेयर बाजार की तकनीकी भाषा में इसको ‘ब्रेकआउट’ कहा जाता है. यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बड़े निवेशक अब इस शेयर में खरीदारी कर रहे हैं.

शेयर 20दिन और 50दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर टिका हुआ है. जब 20EMA लाइन 50EMA से ऊपर होती है, तो इसे बाजार में एक मजबूत बुलिश ट्रेंड माना जाता है. इसके साथ ही MACD इंडिकेटर भी सकारात्मक दिशा में जा रहा है, जो खरीदारी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है. जानकारों का मानना है कि अब 330 से 338 रुपये का जोन इस शेयर के लिए एक मजबूत सपोर्ट का काम करेगा.

Federal Bank का अहम पड़ाव हुआ पार

ग्रो के मुताबिक, फेडरल बैंक का शेयर कई महीनों तक 302 रुपये के स्तर के आसपास आकर हांफ जाता था. हर बार शेयर इस कीमत को छूने की कोशिश करता और वापस नीचे की ओर लुढ़क जाता. लेकिन अब इस शेयर ने इस जिद्दी रुकावट को तोड़ दिया है. 302 रुपये के स्तर को पार करने के बाद अब यह पहले के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है. तकनीकी पैमानों पर फेडरल बैंक भी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर शान से कारोबार कर रहा है.

इसमें भी MACD संकेतक ने तेजी के साफ संकेत दिए हैं. जिस तरह से शेयर लगातार ऊंचे स्तर बना रहा है, वह बताता है कि इसमें लंबी अवधि के लिए निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. विशेषज्ञों की राय है कि जब तक यह शेयर 302 रुपये के ऊपर टिका रहता है, इसमें आगे भी तेज उछाल की पूरी संभावना है.

निवेशकों के लिए क्या है सही प्लान

बाजार के दिग्गज मानते हैं कि एक असली और कामयाब ब्रेकआउट की पहचान तीन चीजों से होती है. पहली, शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा हो. दूसरी, वह किसी लंबी रुकावट या रेजिस्टेंस को सफलतापूर्वक पार करे. तीसरी बात, तकनीकी संकेतक भी इस तेजी पर अपनी मुहर लगाएं. इस समय आरबीएल बैंक और फेडरल बैंक, दोनों ही शेयरों में ये तीनों खूबियां एक साथ नजर आ रही हैं. ऐसे में निवेशक और सक्रिय ट्रेडर्स बाजार की आगे की चाल को समझने के लिए अपनी वॉचलिस्ट में इन दोनों शेयरों को जगह दे सकते हैं.

Leave a Reply