‘तुरंत चमत्कार की उम्मीद नहीं करें’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली ने चेताया​

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए पदार्पण की दहलीज पर खड़े वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का समय दिया जाना चाहिए और उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। पंद्रह वर्षीय सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया है जिसके बाद वह जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेंगे।

‘तुरंत चमत्कार की उम्मीद नहीं करें’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली ने चेताया​

गांगुली ने पीटीआई से कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए। वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईपीएल में भी हमने यही देखा है।’ पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिटेन की परिस्थितियां आईपीएल में माहौल से काफी अलग होंगी और सूर्यवंशी को अपने खेल को उसके अनुसार ढालने की चुनौती मिलेगी।

ब्रिटेन में वैभव की होगी परीक्षा

गांगुली ने कहा, ‘निश्चित रूप से भारत के लिए खेलना अलग बात है और वह ऐसे दौरे पर जाएगा, जहां विकेट थोड़े अलग होंगे। वहां गेंद अधिक सीम करेगी, उछाल ज्यादा होगा और नयी गेंद से अधिक मूवमेंट मिलेगा। इसलिए खेल थोड़ा अलग होगा, लेकिन मुझे लगता है कि उसमें अपार प्रतिभा है। इसलिए उसे समय दीजिए। उससे तुरंत दुनिया जीत लेने की उम्मीद मत कीजिए। उसे अपने खेल में जमने का मौका दीजिए क्योंकि भारत में कई अन्य खिलाड़ियों की तरह उसमें भी बहुत प्रतिभा है।’

डिविलियर्स बोले सूर्यवंशी को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि सूर्यवंशी के कम अनुभव को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाने का पूरा हक हासिल किया है। डिविलियर्स ने कहा, ‘यह कहना आसान है कि वह अभी बहुत छोटा है, तैयार नहीं है या उसे और अनुभव की जरूरत है, लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह भारतीय टी20 टीम में जगह पाने का हकदार है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।’

Leave a Reply