पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या के खेलने पर संशय, लखनऊ आ सकते हैं धोनी​

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस का सामना मेजबान पंजाब किंग्स से होना। पिछले दो मैचों में नहीं खेले कप्तान हार्दिक पंड्या के इस मैच में भी खेलने पर संशय है। वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। इस बीच खबर है कि लखनऊ में महेंद्र सिंह धोनी आ सकते हैं, जहां को अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या के खेलने पर संशय, लखनऊ आ सकते हैं धोनी​

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पीठ में दर्द की वजह से पिछले दो मैच नहीं खेल पाने वाले पंड्या का धर्मशाला न पहुंचना लंबे समय तक बाहर रहने का संकेत हो सकता है। हालांकि, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि मैच से पहले टीम में जुड़ने के लिए उनके पास अभी भी काफी समय है। पिछले मैच से पहले भी, पंड्या देर से टीम से जुड़े थे, लेकिन वह खेले नहीं थे। जानकारी के अनुसार मुंबई में सपोर्ट स्टाफ अभी उनकी चोट की जांच कर रहा है। कहा जा रहा है कि वह अभी भी धर्मशाला जा सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव भी धर्मशाला नहीं पहुंचे

इस बीच सूर्यकुमार यादव भी धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। उनकी गैरमौजूदगी निजी कारणों से है, क्योंकि हाल ही में वह पिता बने हैं। उनके देर से धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हाल ही में पिता बने सूर्यकुमार पिछले मैच के दिन रायपुर पहुंचे थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें देर से टीम से जुड़ने की छूट दी थी। इस बार भी उनका शेड्यूल ऐसा ही हो सकता है।

लखनऊ के लिए धोनी का टिकट बुक

चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी के लखनऊ आने की संभावना है। अगर वह आखिरी मिनट में अपना मन नहीं बदलते हैं। धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और इस सीजन यात्रा करने से हिचकिचा रहे हैं। वह टीम के साथ सिर्फ दो अवे मैच हैदराबाद और मुंबई में के लिए गए हैं। वह चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैच में भी उपलब्ध नहीं रहे हैं। फ्रैंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज को कन्फर्म किया कि मैनेजमेंट ने धोनी का टिकट बुक कर लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे मैकनील हैडली नोरोन्हा

मैकनील हैडली नोरोन्हा ने महाराजा ट्रॉफी में 2025 खिताब जीतने वाली मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply