दुनिया के सबसे चर्चित टेक अरबपतियों में शामिल Elon Musk ने AI इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम उठाया है. Musk की कंपनी SpaceX ने अब AI स्टार्टअप Anthropic के साथ साझेदारी की है. इस डील के तहत Anthropic को SpaceX के शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर Colossus 1 का एक्सेस मिलेगा, ताकि वह अपने AI मॉडल्स को ट्रेन और रन कर सके. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब Elon Musk लगातार OpenAI की आलोचना कर रहे हैं और कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं. खास बात यह है कि Anthropic भी Musk की AI कंपनी xAI की प्रतिद्वंदी मानी जाती है. इसके बावजूद Musk ने इस कंपनी को अपनी सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी ताकत देने का फैसला किया है.

Musk ने क्यों किया Anthropic पर भरोसा?
Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस डील को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने Anthropic के कई सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की थी. Musk का कहना है कि वह यह समझना चाहते थे कि कंपनी यह कैसे सुनिश्चित करती है कि उसका AI इंसानों के लिए सुरक्षित रहे. Musk ने कहा कि Anthropic की टीम उन्हें काफी जिम्मेदार लगी और उन्हें ऐसा नहीं लगा कि कंपनी गलत दिशा में काम कर रही है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी “evil detector” यानी बुराई पहचानने वाली समझ को कोई खतरे का संकेत नहीं मिला. Musk का मानना है कि अगर Anthropic खुद की लगातार समीक्षा करती रही, तो उसका Claude AI इंसानों के लिए सुरक्षित रहेगा.
OpenAI के खिलाफ नई रणनीति?
Elon Musk लंबे समय से OpenAI की आलोचना करते रहे हैं. उनका आरोप है कि OpenAI ने अपने शुरुआती गैरलाभकारी मिशन को छोड़ दिया और अब वह पूरी तरह बिजनेस मॉडल पर फोकस कर रही है. Musk का कहना है कि AI को इंसानों के फायदे के लिए सुरक्षित और ओपन तरीके से विकसित किया जाना चाहिए. इसी वजह से इंटरनेट पर कई लोग मान रहे हैं कि Musk ने Anthropic के साथ हाथ मिलाकर OpenAI को चुनौती देने की नई रणनीति बनाई है. सोशल मीडिया पर इस डील को लेकर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि Musk को फर्क नहीं पड़ता कि AI रेस कौन जीतता है, वह सिर्फ OpenAI को हारते देखना चाहते हैं.
कितना ताकतवर है Colossus 1 सुपरकंप्यूटर?
SpaceX के मुताबिक Colossus 1 दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से तैयार किए गए AI सुपरकंप्यूटर्स में से एक है. यह सिस्टम AI मॉडल ट्रेनिंग, फाइनट्यूनिंग और हाईपरफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए तैयार किया गया है. इस सुपरकंप्यूटर में 2.2 लाख से ज्यादा NVIDIA GPUs लगे हैं, जिनमें H100, H200 और GB200 जैसे एडवांस एक्सीलरेटर्स शामिल हैं. यही वजह है कि इसे AI इंडस्ट्री की सबसे ताकतवर मशीनों में गिना जाता है. Musk ने यह भी बताया कि xAI और SpaceX अब अपनी ट्रेनिंग Colossus 2 पर शिफ्ट कर चुके हैं, इसलिए Anthropic को Colossus 1 देना संभव हो पाया.
Claude यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
Anthropic को अतिरिक्त कंप्यूटिंग पावर मिलने का असर अब उसके यूजर्स पर भी दिखाई देने लगा है. कंपनी ने Claude Code के यूसेज लिमिट्स को दोगुना कर दिया है. इसके साथ ही Pro और Max प्लान्स पर पीक ऑवर लिमिट्स भी हटा दी गई हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह Opus मॉडल्स के API लिमिट्स को काफी बढ़ा रही है. इसका मतलब है कि डेवलपर्स और कंपनियां Claude AI का पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगी.
इतना ही नहीं, Anthropic और SpaceX भविष्य में स्पेस में AI डेटा सेंटर्स बनाने की संभावना पर भी काम कर सकते हैं. Musk लंबे समय से अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने का समर्थन करते रहे हैं, ताकि धरती पर कम असर डालते हुए लगभग अनलिमिटेड पावर का इस्तेमाल किया जा सके.





