भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खुलकर समर्थन किया है। गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से अपील की है कि आने वाले आयरलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया जाए। गावस्कर चाहते हैं कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एकएक मैच में आराम दें, ताकि सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सके।
टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

शनिवार को टीम इंडिया का एलान होने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी को यह इनाम आईपीएल 2026 में उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए मिला है। इस सीजन में उन्होंने करीब 237 के तूफानी स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ का अवॉर्ड जीता था। गावस्कर का मानना है कि इस जादुई खेल के बाद सेलेक्टर्स के पास उन्हें टीम में शामिल करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।
गावस्कर ने कहा, “इस सिलेक्शन की तो पूरी उम्मीद थी। आप खुद उनकी फॉर्म और उनके बनाए रनों को देखिए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईपीएल में ऐसे धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कोई उन्हें टीम से बाहर कैसे रख सकता है? अच्छे खेल का इनाम तो मिलना ही चाहिए और चयनकर्ताओं ने बिल्कुल यही किया है।”
संजू या अभिषेक को आराम देने की सलाह
गावस्कर के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ होने वाली यह छोटी टी20 सीरीज इस युवा टैलेंट को इंटरनेशनल लेवल पर परखने का सबसे सही मौका है। सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत करते हुए पूर्व कप्तान ने कोच और कप्तान को रोटेशन पॉलिसी अपनाने की सलाह दी है।
उन्होंने आगे कहा, “मैं तो उन्हें आयरलैंड सीरीज में जरूर खिलाऊंगा और बल्लेबाजी करते देखना चाहूंगा। उन्हें संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा की जगह आजमाया जा सकता है। जैसे एक मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दे दिया जाए और दूसरे मैच में संजू सैमसन को रेस्ट देकर सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिले।”





