चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी मैच के दिनों में स्टेडियम नहीं आ रहे हैं क्योंकि इससे टीम का ध्यान भटक सकता है। धोनी को प्रीसीजन कैंप के दौरान पिंडली में चोट लगी थी। इसके कारण अभी तक एक भी मैच में नहीं खेले हैं। हालांकि, वह मैचों से पहले लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन मैच के दिनों में वह स्टेडियम नहीं आए हैं। वह टीम होटल में रहते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले पर हसी ने बताया कि धोनी स्टेडियम क्यों नहीं आते और इसके कारण भी बताए। उन्होंने कहा, ‘ टीम को लेकर बहुत सोचते हैं। वह हमेशा टीम की बेहतरी चाहते हैं और उन्हें चिंता थी कि अगर वह आएंगे तो ध्यान भटकेगा। जहिर है, कैमरे उन पर बहुत ज्यादा होंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दर्शक उनके लिए चीयर करेगी और ऐसी ही चीजें होंगी। वह सच में चाहते थे कि टीम बस अपना काम करे। यह सही है या गलत यह मेरा फैसला नहीं है, लेकिन धोनी के मैचों में न आने के पीछे यही सोच है।’
धोनी को डगआउट में देखना पसंद करेंगे
धोनी खेलने के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन इस बात पर चर्चा हो रही है कि डगआउट में उनके होने से टीम को फायदा हो सकता है। टीम में कुछ युवा, कम अनुभवी खिलाड़ियों को उनकी मौजूदगी से फायदा हो सकता। हसी ने भी माना कि वह धोनी को डगआउट में देखना पसंद करेंगे। हसी ने कहा, ‘वह मैच पर ध्यान रखते हैं। मुझे निजी तौर पर उनका होना ड्रेसिंग रूम में उनका होना बहुत पसंद है। वह बाकी लोगों को बहुत आत्मविश्वास देते हैं। इसलिए ट्रेनिंग के दौरान मौजूद रहते हैं और खिलाड़ियों से अनुभव साझा करते हैं, लेकिन वह भटकाव का कारण नहीं बनना चाहते और इसीलिए उन्होंने मैच वाले दिन दूर रहने का फैसला किया।’
क्या धोनी खेलेंगे?
इस बीच शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी के खेलने को लेकर हसी ने कहा, ‘उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द वापसी करें। मुझे नहीं पता कि यह कल होगा या शायद उसके बाद अगले मैच मैच में, लेकिन वह ठीक हो रहे हैं। मुझे पता है कि वह अपनी दौड़ने की गति बढ़ा रहे हैं और शायद यही बाधा थी। मुझे लगता है कि हम उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के स्किल के नजरिए से आत्मविश्वास से लबरेज हैं, लेकिन यह तय करना था कि वह ठीक से दौड़ सकें। खासकर पारी के आखिर में जहां उन्हें एक या दो रन के लिए स्कैन करना होगा। इसलिए जैसे ही उन्हें लगेगा वह खेल सकते हैं तो मुझे यकीन है कि वह खेलेंगे।’
लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े जोश इंग्लिस
जोश इंग्लिस ने शादी की वजह से नीलामी से पहले आईपीएल 2026 के लिए सीमित उपलब्धता के बारे में फ्रेंचाइजी को बताया था। पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीद था। उनकी शादी 18 अप्रैल को हुई थी। ।





