यूएसए, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में फैंस इसका लाइव प्रसारण नहीं देख पाएंगे। भारत ही नहीं चीन का भी ऐसा ही हाल है। अभी तक किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्टर ने इस टूर्नामेंट के प्रसारण के लिए राइट्स खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

फैंस को निराश होना पड़ सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक भारत में रिलायंसडिज्नी ज्वॉइंट वेंचर ने 20 मिलियन यूएस डॉलर का प्रपोजल 2026 के फीफा वर्ल्ड कप के लिए दिया था। जबकि फीफा की तरफ से ज्यादा अमाउंट की डिमांड हुई। इस कारण पिछले हफ्ते ही यह डील खारिज हो गई।
भारत में जहां प्रसारण को लेकर फीफा की बात नहीं बन पाई। चीन से बातचीत जारी है और मई के अंत तक इस पर अंतिम फैसला आ सकता है। इसके अलावा अन्य एशियाई देशों में भी फीफा के प्रसारण को लेकर बात नहीं बन पा रही है। थाइलैंड के प्रधानमंत्री को जबरदस्ती इस मामले में कूदना पड़ा है।
उन्होंने अपने देश के फैंस को आश्वासन दिया है कि वह टूर्नामेंट मिस नहीं करेंगे। यहां National Broadcasting and Telecommunications Commission ने फीफा वर्ल्ड कप को ‘Must Have’ लिस्ट से पिछले साल जून में ही हटा दिया था। यानी अब फीफा को थाइलैंड में फ्रीटूएयर टेलीवीजन पर नहीं प्रसारित किया जा सकता है।
फीफा विश्व कप 2022 में बने थे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड
कतर में आयोजित हुए पिछले फीफा विश्व कप 2022 में भारत की ऐप जियो सिनेमा पर रिकॉर्ड 110 मिलियन व्यूअर्स ने इस टूर्नामेंट को देखा था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जियो सिनेमा ने पिछली बार फीफा वर्ल्ड कप को फ्री में टेलीकास्ट किया था। यह पहला मौका था जब फीफा में डिजिटल व्यूअरशिप ने टीवी की टीआरपी को पीछे छोड़ा था। ऐसे में अगर इस साल फैंस को यह टूर्नामेंट नहीं देखने को मिलता है तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा। यह फीफा वर्ल्ड कप , लियोनेल मेसी जैसे दिग्गजों का आखिरी टूर्नामेंट भी हो सकता है।
Vaibhav Sooryavanshi vs Priyansh Arya: टीम इंडिया में डेब्यू के दोनों दावेदार, किसके आंकड़े बेहतर?
वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या दोनों ने पिछले दो आईपीएल सीजन में धूम मचाई है। वैभव को लगातार टीम इंडिया में डेब्यू करवाने की मांग उठ रही है तो टैलेंट और अनुभव में प्रियांश भी पीछे नहीं हैं।





