.पहले अंकल के साथ बनाए संबंध, फिर नए BF के साथ मिलकर किया ये कांड…​​​

 Love Affairs: पहले अंकल के साथ बनाए संबंध, फिर नए BF के साथ मिलकर किया ये कांड...

Love Affairs:  मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नए प्रेमी के खातिर एक महिला अपने ही बच्चे की कातिल बन गई। महिला के प्रेमी ने उसके 15 महीने के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गटर में फेंक दिया।

लेकिन बेरहम मां ने उसे नहीं रोका बल्कि अपने प्रेमी का साथ देने लगी। हैरानी की बात तो ये है कि महिला और उसके प्रेमी ने इस कांड को करने के बाद पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना गूनाह कबूल कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक 28 साल के राजेश राणा और 23 साल की रिंकी दास के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं।

करीब 4 महीने पहले ही अपने 15 महीने के बच्चे के साथ मुंबई आए थे, लेकिन ये बच्चा सिर्फ रिंकी का था। यह दोनों मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहते थे।  एक दिन अचानक इस कपल ने पुलिस स्टेशन में अपने बच्चे के चोरी होने की कंप्लेंट दर्ज कराई। 

लेकिन जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता लगा कि प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या की और उसका शव मुंबई के गटर में फेंक दिया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसे पता चला कि राजेश और रिंकी ने पहले किसी और से शादी की थी। अपनी पहली शादी से रिंकी को एक बेटा हुआ था, और जब उसने अपने पति को छोड़ा तो इस दौरान उसने अपने पहले बेटे को भी छोड़ दिया। 

इसके बाद रिंकी के अपने अंकल के साथ संबंध बन गए और वह प्रेगनेंट हो गई। गांव की पंचायत ने यह फैसला किया कि इस अंकल को रिंकी दास से शादी करनी पड़ेगी लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद रिंकी की मुलाकात राजेश से हुई और दोनों मुंबई भाग गए।  

रिंकी का पहले से बच्चा होना, राजेश को पसंद नहीं था। इसलिए राजेश ने 15 महीने के बच्चे के चेहरे और सीने पर जोरदार घूंसा मारकर हत्या कर दी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान रिंकी दास वहां पर मौजूद थीं। बाद में दोनों ने मिलकर पुलिस के सामने झूठा बयान दिया।

जांच के दौरान पुलिस को उनकी कहानी पर शक हुआ तो उनसे सख्त पूछताछ की गई और फिर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply