पाकिस्तान में 3 मैचों की वनडे सीरीज 21 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश दौरे पर पहुंच गई है। यहां वह 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों में 15 साल में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी। बांग्लादेश नें दोनों टीमों के बीच यह दूरी सीजी होगी। ऑस्ट्रेलिया ने 9 जून को पहले वनडे से पूर्व स्क्वाड में बदलाव किया। मिचेल मार्श और ट्रेविस इस सीरीज में भी खेलते नहीं दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में तीन नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। जोश इंग्लिस कप्तानी करते दिखेंगे। ओलिवर पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें पहले सिर्फ पाकिस्तान दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अबतक सिर्फ टेस्ट खेले टॉड मर्फी को भी शामिल किया गया है। वह लेग स्पिनर तनवीर संघा की जगह लेंगे, जिन्हें लाहौर में दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
मेरेडिथ टी20 में वापसी करेंगे
बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट भी टीम में शामिल हुए हैं, जो राइली मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक की जगह लेंगे। मेरेडिथ टी20 में वापसी करेंगे। 19 साल के पीक ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में नंबर 7 पर 31 रन बनाकर सबको प्रभावित किया। ऑस्ट्रेलियाबांग्लादेश के बीच पहला वनडे मंगलवार को ढाका में खेला जाएगा। इसके बाद के मैच 11 और 14 तारीख को ढाका में ही खेले
जाएंगे। टी20 सीरीज 17 जून से खेली जाएगी।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
जोश इंग्लिस , जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।
मानव सुतार टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बने, ये है पूरी लिस्ट
मानव सुतार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में 33 रन देकर 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। वह डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बने और नरेंद्र हिरवानी के बाद पहली पारी में भारत के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। ।




