वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जो धूम मचाई है, उसके बाद हर रिकॉर्ड लिस्ट को लेकर उनकी ही चर्चा हो रही है। अब टी20 क्रिकेट के बाद वैभव की निगाहें हैं वनडे क्रिकेट के एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़ने पर। 15 वर्षीय बल्लेबाज को हाल ही में इंडिया ए की टीम में वनडे ट्राई सीरीज के लिए चुना गया है। अब उनके पास कई मौके होंगे लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के। फिलहाल इस लिस्ट की बात करें तो वैभवइशान समेत चार भारतीय टॉप 10 में शामिल हैं।

वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी से भी ऊपर हैं। टॉप 10 में उनसे आगे सकीबुल गनी, इशान किशन और अनमोलप्रीत सिंह शामिल हैं। इसके अलावा इस मामले में टॉप पर मौजूद हैं ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क। वहीं वनडे इंटरनेशनल में 31 गेंद पर सबसे तेज शतक लगाने वाले एबी डिविलियर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
इस लिस्ट के टॉप 10 में तो चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर टॉप 15 की बात करें तो इसमें दो नाम और जुड़ जाते हैं। युसुफ पठान ने 200910 में महाराष्ट्र के खिलाफ बड़ौदा के लिए खेलते हुए 40 गेंद पर शतक ठोका था। वह लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। जबकि उर्विल पटेल लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं, जिन्होंने 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंद पर सैकड़ा जड़ा था।
वैभव के सामने अब वनडे की चुनौती, देखें त्रिकोणीय श्रंखला के लिए इंडिया ए समेत तीनों टीमों के पूरे स्क्वाड
आईपीएल 2026 के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी वनडे क्रिकेट की चुनौती। 15 वर्षीय बल्लेबाज अब श्रीलंका के दौरे पर इंडिया ए की टीम से खेलने उतरेंगे। वनडे त्रिकोणीय श्रंखला में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए से होगा।




