गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: फरार आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम, ‘कटरा गैंग’ पर पुलिस ने कसा शिकंजा​

Ghazipur Vineet Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल व्यवसायी के पुत्र विनीत राय के हत्याकांड मामले में चार आरोपी नामजद और कई अज्ञात हैं. इस मामले में दो आरोपी शंकर पांडे और कमलेश बिंद पर एक लाख रुपए का इनाम, जबकि दो अन्य सोनू यादव और आलोक दुबे पर 5050 हजार का इनाम घोषित था. वहीं आज गाजीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू यादव और आलोक दुबे पर भी इनाम की राशि बढ़ाते हुए एकएक लाख रुपए कर दिया. यानी, अब सभी चारों नामजद आरोपियों पर एकएक लाख का इनाम घोषित हो चुका है.

गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: फरार आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम, ‘कटरा गैंग’ पर पुलिस ने कसा शिकंजा​

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. लोगों से पूछताछ की कार्रवाई भी चल रही है, दबिश की कार्रवाई भी चल रही है. अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे. वहीं उन्होंने बताया कि सोनू और आलोक दुबे जो मुख्य आरोपी हैं उन पर भी इनाम की राशि बढ़ाते हुए एकएक लाख रुपए कर दिया गया है.

रास्ते में घेर कर मारी थी गोली

दरअसल, 29 मई की रात करीब 11 बजे शहर के अष्टभुजी कालोनी में रहने वाले आलोक राय के बेटे विनीत राय की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विनीत राय रेलवे लाइन पार गौसाबाद स्थित बिंदु होटल से बुलेट लेकर घर आ रहे थे. बदमाशों ने होटल गेट पर ही वारदात को अंजाम दिया था. इस हत्याकांड की गूंज लखनऊ तक सुनाई दी थी, जिसके बाद कार्रवाई तेज हो गई थी.

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

होटल मालिक आलोक राय उर्फ डब्ल्यू राय ने एडीजी पीयूष मोर्डिया से आरोप लगाते हुए कहा था कि वर्ष 2024 से वह हत्याकांड को अंजाम देने वाले कटरा गैंग के शंकर पांडेय, कमलेश बिंद, सोनू यादव व आलोक दुबे के खिलाफ कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस हत्याकांड में पुलिस ने चारों आरोपितों पर इनाम घोषित किया था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस इनाम का राशि क बढ़ाकर अब सभी पर एक लाख रुपये कार दिया है.

Leave a Reply