शुक्रवार को US में ट्रेड करने वाली चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई और उनकी मार्केट वैल्यू में लगभग $1.3 ट्रिलियन यानी 124 लाख करोड़ रुपए की कमी हुई. Nvidia, Micron Technology और Advanced Micro Devices जैसी AI सेक्टर की बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान हुआ. इसका सबसे बड़ा कारण इस हफ्ते की शुरुआत में Broadcom की कमजोर रिपोर्ट का असर वॉल स्ट्रीट पर दिखा. PHLX चिप इंडेक्स में 10.3% की गिरावट आई, जो मार्च 2020 के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी, जब कोरोना महामारी ने ग्लोबल मार्केट को बुरी तरह प्रभावित किया था.

क्यों आई गिरावट?
Broadcom की तिमाही रिपोर्ट में कस्टम AI चिप बिजनेस की मांग उम्मीद से कम रहने के बाद शुक्रवार की बिकवाली ने गुरुवार के नुकसान को और बढ़ा दिया. दो सेशन में PHLX को कुल 12 फीसदी का नुकसान हुआ, जो दिखाता है कि निवेशक महंगे और तेजी से बढ़ने वाले टेक शेयरों को लेकर जयज्ञछज्ञ चिंतित हो रहे हैं. यह सब तब हो रहा है जब एलन मस्क अगले हफ्ते SpaceX के लिए 1.75 ट्रिलियन डॉलर के हाई वैल्यूएशन पर एक बड़ा IPO लाने की तैयारी कर रहे हैं. चिप इंडेक्स बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था और शुक्रवार के नुकसान के बावजूद यह साल की शुरुआत से अब तक 73 फीसदी ऊपर है.
किन दिग्गज कंपनियों को हुआ नुकसान
दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के शेयरों में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई, जिससे उसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन में 300 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमी हुई. Micron Technology के शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट आई, जिससे उसकी मार्केट वैल्यू में लगभग 150 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. हाल ही में निवेशकों की पसंदीदा रही Marvell Technology के शेयरों में 17 फीसदी की गिरावट आई, जबकि AMD को लगभग 11 फीसदी का नुकसान हुआ. Triple D Trading के प्रोप्राइटरी ट्रेडर डेनिस डिक ने कहा कि यहां बहुत से लोग ऐसे थे जो बिना सोचेसमझे गिरावट पर शेयर खरीद रहे थे . बिना सोचेसमझे गिरावट पर शेयर खरीदने से उन्हें फायदा हो रहा था, लेकिन आज वह सिलसिला खत्म हो गया.
ब्याज दरों के बढ़ने की टेंशन
उम्मीद से बेहतर जॉब्स डेटा के बाद ऊंची ब्याज दरों की चिंता ने भी पूरे US स्टॉक मार्केट में निवेशकों को डरा दिया और S&P 500 में 2.6 फीसदी की गिरावट आई. AI की दौड़ में सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली कंपनियों में से एक, Broadcom के शेयरों में 7.9 फीसदी की गिरावट आई, जिससे दो दिनों में उसे लगभग 20 फीसदी का नुकसान हुआ. वेल्स फार्गो के चीफ इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट ओहसुंग क्वोन ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में बहुत ज़्यादा खरीदारी हो गई थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसीलिए हमें बिकवाली देखने को मिल रही है. मुझे नहीं लगता कि यह बुल मार्केट का अंत है.





