इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार को टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित किया गया है। को इस टीम की कमान मिली है। वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला प्रीमियर लीग के कई युवा टैलेंट को भी इस टीम में जगह मिली है।

भारत के इस स्क्वाड में महिला प्रीमियर लीग की कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इसके अलावा यास्तिका भाटिया की लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है। वनडे वर्ल्ड कप विनर हरलीन देओल, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और प्रतिका रावल को टीम में नहीं चुना गया है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया शुरू करेगी अभियान
टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी मौजूद हैं। वहीं क्वालिफायर के बाद बांग्लादेश और नीदरलैंड्स इस ग्रुप का हिस्सा बनीं। अब इस टूर्नामेंट के लिए सभी 12 टीमों के नाम तय हैं।
साथ ही भारतीय टीम को इस साल लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है। उसके लिए भी टीम इंडिया का रेड बॉल स्क्वॉड चुना गया है। इस टीम की कप्तानी भी हरमनप्रीत कौर करेंगी। इस टीम में प्रतिका रावल को चुना गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , श्री चरणी, यास्तिका भाटिया , नंदनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।
महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान, 2024 के मुकाबले 10 प्रतिशत इजाफा; पुरुषों से फिर भी कम
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की है। इस बार की प्राइज मनी में 10 प्रतिशत इजाफा हुआ है। वहीं विजेता टीम को इस बार 21 करोड़ से अधिक की प्राइज मनी मिलेगी।





