“उन्होंने अपने पिता के लिए ही खेला” रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज ने मैच के बाद किया चौकाने वाला खुलासा

Rinku Singh Priya Saroj

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता का कैंसर से निधन हो गया था. रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद वापस टीम इंडिया (Team India) से जुड़ गए थे. रिंकू सिंह का उनके पिता के साथ काफी दुखद रिश्ता रहा है. अब रिंकू सिंह ने अपने पिता की याद में 26 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच विनिंग पारी खेली और इसे अपने पिता को समर्पित किया.

मैच के बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) की होने वाली पत्नी और मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि रिंकू सिंह ने ये पारी अपने पिता की याद में खेली है.

Rinku Singh की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज ने कही ये बात

LSG और केकेआर के मैच के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज स्टेडियम में मौजूद थीं. रिंकू सिंह ने अकेले ही 80 से ज्यादा रनों की पारी खेलकर केकेआर को 165 के करीब पहुंचाया, वहीं उन्होंने मैदान में शानदार कैच भी पकड़े जिसकी बदौलत उनकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही.

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी ने मैच के बाद रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने खेला ही अपने पिता के लिए हैं. हम सब उन्हें बहुत मिस करते हैं. ये प्रदर्शन उनके पिता के लिए था.

प्रिया सरोज का ये वीडियो स्टेडियम का है, जहां पर वो KKR का झंडा हाथ में लिए अपने होने वाले पति और KKR के स्टार ऑलराउंडर रिंकू सिंह के खेल को चीयर कर रही हैं. साफ है कि रिंकू सिंह ने भले ही अपना प्रदर्शन खुद से अपने पिता को डेडिकेट ना किया हो. पर, उनकी होने वाली पत्नी ने ऐसा जरूर कर दिया.

रिंकू सिंह रहे LSG vs KKR मैच में प्लेयर ऑफ द मैच

केकेआर की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उनका प्रदर्शन बेहद खराब था, ऐसा लग रहा था कि 100 रनों के अंदर पूरी टीम सिमट जाएगी, लेकिन रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने 51 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेलकर केकेआर को 165 रनों तक पहुंचाया.

इसके बाद जब रन का बचाव करने की बारी आई तो रिंकू सिंह ने 4 जबरदस्त कैच लपके. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं सुपर ओवर में भी इस खिलाड़ी ने एडेन मार्करम का शानदार कैच लपका, इसके बाद पहली ही गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपनी टीम केकेआर को जीत दिला दी.

Leave a Reply