रिंकू सिंह और सुनील नरेन की बदौलत KKR ने IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग, LSG प्लेऑफ से रेस से बाहर

IPL 2026 Points Table LSG vs KKR

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल डबल हेडर मुकाबला खेला गया, जहां पहले मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को शिकस्त दी, वहीं केकेआर ने LSG को दूसरे मैच में शिकस्त देकर इतिहास रच दिया. केकेआर (KKR) की टीम अब तक पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम को शिकस्त देकर केकेआर ने आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में लंबी छलांग लगाई है.

आईपीएल 2026 के 38वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) में लगभग इन 2 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो टीमें…

KKR ने लगाई IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग

केकेआर और एलएसजी मैच से पहले केकेआर की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी, वहीं LSG की टीम नंबर 9 पर थी. हालांकि अब इस मैच में केकेआर की सुपर ओवर में जीत के बाद केकेआर ने 2 स्थान का छलांग लगाकर नंबर 8 पर अपनी जगह बना ली है. वहीं LSG की टीम अब सबसे नीचे 10वें स्थान पर आ गई है.

KKR को 10वें से 8वें नंबर पर पहुंचाने में उसके दो खिलाड़ियों रिंकू सिंह और सुनील नरेन का बड़ा योगदान रहा. रिंकू सिंह ने LSG के खिलाफ अपनी बैटिग और फील्डिंग से कमाल किया तो वहीं सुनील नरेन ने गेंदबाजी से, खासकर जो काम उन्होंने सुपर ओवर में किया वो बेमिसाल रहा. रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 5 कैच पकड़े, जिसमें से एक कैच उन्होंने सुपर ओवर में लपका.

प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये 2 टीमें

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है. पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमे 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ, वहीं 6 मैचों में उन्हें जीत मिली. पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल के नंबर 1 पर मौजूद है. वहीं आरसीबी की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ नंबर 2 पर है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरसीबी के पास 10 अंक मौजूद है.

वहीं नंबर 3 की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 8 मैचों में 5 में जीत हासिल की है, वहीं 3 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट +0.815 का है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम के भी 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के बाद 10 अंक हैं और टीम का नेट रनरेट +0.602 का है.

Leave a Reply