Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय​

Summer Heat Safety For Kids: पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की भयानक चपेट में है। मई के इस महीने में हालात ऐसे हो गए हैं कि मानो आसमान से धूप नहीं, बल्कि आग बरस रही हो। खबरों के मुतबिक, कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यही नहीं, बताया जा रहा है कि, 25 मई से 2 जून तक नौतपा भी शुरू हो जाएगा यानी पृथ्वी और भी तपेगी।

Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय​

इस बीच भारत सरकार एडवाइजरी जारी कर लगातार लोगों से लगातार सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहा है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा

नेशनल हेल्थ मिशन ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि नवजात शिशु, छोटे बच्चे हीट स्ट्रोक के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। तेज गर्मी में उनको लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। में छोटे बच्चों का शरीर जल्दी गर्म हो जाता है और वे पसीना भी कम निकाल पाते हैं, जिससे उनके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, सही देखभाल और सावधानी से गर्मी के इस मौसम में भी बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। लापरवाही बच्चे की सेहत को खतरे में डाल सकती है। ऐसे में गर्मी से संबंधित किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।

बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के क्या है उपाय ?

से बचाने के लिए यहां कुछ प्रमुख और प्रभावी उपाय दिए गए हैं:

  • भरपूर पानी पिलाएं: बच्चों को थोड़ीथोड़ी देर में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, या ओआरएस का घोल देते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
  • हल्के और ढीले कपड़े:बच्चों को सूती हल्के रंग के और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं ताकि हवा आसानी से पास हो सके।
  • धूप से बचाव: यदि घर से बाहर जाना ज़रूरी हो, तो सिर पर टोपी लगाएं, आंखों पर धूप का चश्मा पहनाएं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • आउटडोर गतिविधियों में सावधानी: दोपहर के समय बच्चों को बाहर खेलने न दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खेलकूद की गतिविधियां सुबह या शाम के ठंडे समय में ही रखें।
  • खानपान: बच्चों को भारी भोजन देने के बजाय ताज़ा फल जैसे तरबूज़, खरबूजा, खीरा और हल्का खाना दें।
  • गाड़ी में न छोड़ें: बच्चों को कभी भी बंद या पार्क की हुई कार में अकेला न छोड़ें, क्योंकि वहां का तापमान तेज़ी से बढ़ सकता है।

Leave a Reply