टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ग्रुप ने मार्च तिमाही के साथसाथ पूरे वित्त वर्ष 2026 के अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी का टैक्स पूर्व मुनाफा 7,167 करोड़ रुपये रहा है. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 3,031 करोड़ रुपये कम है. मुनाफे में इस बड़ी गिरावट को देखकर निवेशक घबरा सकता है. लेकिन, कहानी में ट्विस्ट यह है कि इस गिरावट के बावजूद कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. आखिर जब कंपनी का मुनाफा घटा है, तो वह निवेशकों को यह तोहफा कैसे दे रही है? शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर व्यक्ति के मन में यह सवाल उठना लाजमी है. आइए विस्तार से समझते हैं.

डिविडेंड का पूरा गणित समझिए
शेयर बाजार में डिविडेंड का सीधा मतलब उस मुनाफे से है जिसे कंपनियां अपने निवेशकों के साथ साझा करती हैं. इसे एक पारिवारिक व्यवसाय के नजरिए से देखा जा सकता है. जब घर के मुखिया को व्यापार में अच्छा लाभ होता है, तो वह परिवार के सदस्यों को कुछ अतिरिक्त रकम देता है. ठीक इसी तरह, जब कोई कंपनी मुनाफा कमाती है, तो वह अपने शेयरधारकों को इसका एक हिस्सा देती है. यह पैसा सीधे निवेशकों के बैंक अकाउंट में पहुंचता है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि डिविडेंड हमेशा शेयर की ‘फेस वैल्यू’ पर तय होता है, न कि उसकी बाजार कीमत पर. मान लीजिए किसी शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है और कंपनी 40 रुपये का डिविडेंड देती है, तो इसका मतलब है कि उसने 400 फीसदी लाभांश की घोषणा की है. कंपनियां अमूमन अपने निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाती हैं.
घाटे में भी बंट सकता है मुनाफा
अमूमन यह माना जाता है कि केवल बंपर कमाई करने वाली कंपनियां ही डिविडेंड देती हैं. लेकिन बाजार का एक सच यह भी है कि कम मुनाफे या घाटे की स्थिति में भी लाभांश बांटा जा सकता है. टाटा मोटर्स के मामले में भी यही हुआ है. मुनाफे में कमी के बावजूद कंपनी के पास चौथी तिमाही में 11.4 हजार करोड़ रुपये का मजबूत ‘फ्री कैश फ्लो’ रहा. इसे कंपनी ने व्यापार के लिए बेहद स्वस्थ स्तर माना है.
कंपनी अधिनियम 1956 के नियमों के अनुसार, मुनाफे में कमी की स्थिति में कंपनियां अपने पुराने ‘फ्री कैश रिजर्व’ या पिछले वर्षों के संचित लाभ से डिविडेंड दे सकती हैं. पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट जैसी दिग्गज कंपनियां भी अतीत में घाटे के बावजूद लाभांश बांट चुकी हैं. हालांकि, कैश रिजर्व से पैसे बांटने की एक अधिकतम सीमा जरूर तय होती है.
ये चार तारीखें तय करेंगी आपका मुनाफा
लाभांश का फायदा उठाने के लिए निवेशकों को चार प्रमुख तारीखों का ध्यान रखना होता है. ये हैं अनाउंसमेंट डेट, एक्सडिविडेंड डेट, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट. जब कंपनी लाभांश की घोषणा करती है, तो वह ‘अनाउंसमेंट डेट’ होती है. इसके बाद कंपनी एक ‘रिकॉर्ड डेट’ तय करती है. इस तारीख पर जिन लोगों के डीमैट खाते में कंपनी के शेयर मौजूद होते हैं, केवल उन्हें ही डिविडेंड मिलता है.
शेयर बाजार में खरीदबिक्री के सेटलमेंट में समय लगता है, इसलिए रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ‘एक्सडिविडेंड डेट’ तय की जाती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लाभांश का हकदार बनने के लिए आपको एक्सडिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदना अनिवार्य है. पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिस दिन पैसा आपके खाते में जमा होता है, उसे ‘पेमेंट डेट’ कहा जाता है.
इन कंपनियों ने भी खोला अपना खजाना
टाटा मोटर्स के अलावा वित्त वर्ष 2026 के लिए कई अन्य दिग्गज कंपनियों ने भी निवेशकों को खुश करने की तैयारी की है. अपोलो टायर्स ने 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिससे उनका कुल लाभांश 6 रुपये प्रति शेयर हो गया है. कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और यूनाइटेड स्पिरिट्स ने 1111 रुपये प्रति शेयर का बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है.
इसी कड़ी में गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स ने 22 रुपये प्रति शेयर का भारीभरकम डिविडेंड प्रस्तावित किया है. इसके अलावा किर्लोस्कर ऑयल इंजिन्स , कार्बोरंडम यूनिवर्सल , टीडी पावर सिस्टम्स , पिट्टी इंजीनियरिंग और केआरबीएल ने भी लाभांश की घोषणा की है. मुकंद लिमिटेड, द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी, डीप इंडस्ट्रीज, कंफर्ट फिनकैप, सीन्सिस टेक, बी.एन. राठी सिक्योरिटीज और आंध्रा पेपर ने भी अपनेअपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की सिफारिश की है. इनमें से ज्यादातर भुगतान शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक में अंतिम मंजूरी मिलने के बाद तय तारीखों पर किए जाएंगे.





