ODI World Cup 2027: इस टीम पर बाहर होने का खतरा, ICC नियमों का चक्रव्यूह, ये है पेचीदा गणित​

वनडे विश्व कप 2027 के पेचीदा नियम एक टीम के आड़े आते हुए दिख रहे हैं। वैसे तो अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि आईसीसी के टूर्नामेंट में मेजबान देश ही बाहर हो गया हो, लेकिन इस बार ऐसा ही कुछ होते हुए नजर आ रहा है। हालांकि फाइनल फैसला क्या होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, लेकिन कुल मिलाकर गणित काफी पेचीदा हो चला है।

ODI World Cup 2027: इस टीम पर बाहर होने का खतरा, ICC नियमों का चक्रव्यूह, ये है पेचीदा गणित​

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा अगले साल का वनडे विश्व कप 

अगले साल के आखिर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। मेजबान होने के नाते वैसे तो इन तीनों टीमों को सीधी एंट्री मिलनी चाहिए थी, जो इससे पहले होता आया है। लेकिन आईसीसी का ही नियम नामीबिया के आड़े आ गया है। दरअसल नियमों के अनुसार केवल फुल मैंबर देश की आईसीसी टूर्नामेंट में सीधे एंट्री पा सकते हैं, बाकी एसोसिएट मैंबर को क्वालीफायर खेलकर ही आना होगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे तो अंदर हैं, लेकिन नामीबिया बाहर।

आईसीसी लीग 2 की अंक तालिका में नामीबिया नंबर 5 पर

इस वक्त आईसीसी लीग 2 का आयोजन किया जा रहा है, जहां टीमें विश्व कप खेलने के लिए अपनी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इसकी अंक तालिका में नामीबिया की टीम अभी नंबर 5 पर है, जोकि ठीक नहीं है। टीम ने 28 मैच खेलकर केव 10 जीते हैं और 16 में उसे हार मिली है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस तरह से उसके पास महज 22 अंक हैं। स्कॉटलैंड, यूएसए, ओमान और नीदरलैंड्स की टीमें उससे आगे हैं।

जुलाई में नीदरलैंड्स और नेपाल से होंगे मुकाबले

अगर नामीबिया को यहीं से विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफाई करना है तो इस अंक तालिका में उसके टॉप 4 में आना होगा। नामीबिया की टीम अपने बचे हुए मैच जुलाई में नीदरलैंड्स और नेपाल से खेलेगी। अगर उसे टॉप 4 में आना है तो अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे, जो मुमकिन तो है, लेकिन काफी मुश्किल काम है। इससे वे सीधे विश्व कप क्वालीफायर में पहुंच जाएंगे, जो कि अंतिम दौर होगा।

क्वालीफायर प्लेऑफ का रास्ता तो होगा और भी कठिन

इस बीच संभावना यही है कि टीम यहां टॉप 4 में नहीं पहुंचेगी, ऐसे में उसके पास एक और आखिरी रास्ता बचता है। उसे क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा। वहां उसे अपने मैच जीतने होंगे, इसके बाद मुख्य क्वालीफायर में खेलकर जीतना होगा, तभी उसकी जगह पक्की होगी। ये एक मुश्किल दौर है। वहां उसका मुकाबला बड़ी बड़ी टीमों से होगा, जिन्हें हराना नामीबिया के लिए आसान नहीं होने वाला। ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा प्रबल होती दिख रही है कि जिस देश में वनडे विश्व कप के मैच होंगे, वही इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Leave a Reply