‘आप और कितनी जिंदगियां बर्बाद करोगे?’, नीट स्टूडेंट स्नेहा चतुर्वेदी की मौत पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, धर्मेंद्र प्रधान को घेरा​

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह देशविदेश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देते हुए नजर आती हैं। अब अभिनेत्री नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरते हुए नजर आई हैं। दरअसल, हाल ही में नागपुर की एक छात्रा स्नेहा चतुर्वेदी ने नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द किए जाने पर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया।

‘आप और कितनी जिंदगियां बर्बाद करोगे?’, नीट स्टूडेंट स्नेहा चतुर्वेदी की मौत पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, धर्मेंद्र प्रधान को घेरा​

स्नेहा को जब पता चला कि नीट का पेपर लीक हो गया है और अब इसकी परीक्षा दोबारा होगी, तो वह टूट गई और अपनी जान दे दी। स्नेहा का कथित सुसाइड नोट भी अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बना है, जिसे देखने के बाद देवोलीना भी आगबबूला हो गईं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें:

मोदी सरकार पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, “मैं कई चीजों पर अपने पीएम का सपोर्ट करती हूं, लेकिन ये गड़बड़ियां, शिक्षा के साथ खिलवाड़, छात्रों का भविष्य बर्बाद करना, पेपर लीक होना और फिर दोबारा परीक्षा होना कोई मजाक नहीं है सर। आप हमें निराश कर रहे हैं मोदी जी।”

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को टैग करते हुए लिखा, “आप और कितनी जिंदगियां बर्बाद करोगे? क्या आप सच में सोचते हैं कि नीट और जेई की परीक्षाएं मजाक हैं? खुदके बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं और यहां बच्चों के भविष्य के साथ कबड्डी खेल रहे हैं।”

पहले भी किया था देवोलीना ने पोस्ट

बता दें कि इससे पहले भी देवोलीना ने जब नीट पेपर लीक हुआ था, तो ट्वीट करते हुए लिखा था कि इस देश में शिक्षा व्यवस्था एक मजाक बन गई है। शिक्षा मंत्री ऐसा होना चाहिए, जो कड़ी मेहनत, योग्यता और छात्रों के प्रेशर और संघर्ष की अहमियत समझता हो। तभी वो समझ पाएगा कि लाखों छात्रों के भविष्य और करियर के साथ खिलवाड़ करने का क्या मतलब होता है। अब NEET एग्जाम दोबारा आयोजित किया जा सकता है। क्यों?

क्योंकि अंदर ही किसी ने पेपर लीक कर दिया ताकि कुछ अयोग्य लोग धोखाधड़ी करके डॉक्टर बन सकें और आखिरकार अनगिनत मासूम जिंदगियों को खतरे में डाल सकें। यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, यह एक त्रासदी है। यदि इस व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया, तो यह दीमक की तरह फैल जाएगी और धीरेधीरे इस देश के भविष्य को खोखला कर देगी।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply