How To Make Banarasi Food At Home: बनारस में मिलने वाली सब्जी-कचौड़ी घर पर बनाएं, नोट कर लें ये रेसिपी​

बनारस को गंगा घाटों, बनारसी साड़ी, काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा जाना जाता है वहां के स्वादिष्ट खाने के लिए. देसी हो या विदेशी बनारसी..टूरिस्ट खाने के फैन हो जाते हैं. यहां की गलियों में मिलने वाली टमाटर चाट, लस्सी, बनारसी बना, मलईयो दुनियाभर के पर्यटकों के बीच पॉपुलर है. वहीं यहां पर मिलने वाली सब्जी और कचौरी को हर कोई एक बार जरूर ट्राई करना चाहता है. फिलहाल आप इसका स्वाद घर बैठे ले सकते हैं. कचौड़ीसब्जी की रेसिपी के लिए पढ़ें ये आर्टिकल.

How To Make Banarasi Food At Home: बनारस में मिलने वाली सब्जी-कचौड़ी घर पर बनाएं, नोट कर लें ये रेसिपी​

गरमा गरम खस्ता पूरियां और आलू, कद्दू, काले चना की सब्जी का स्वाद ऐसा होता है कि खातेखाते पेट भर जाए लेकिन मन नहीं भरता है. इस आर्टिकल में देखेंगे फूड इंफ्लुएंसर रीति मिश्रा की शेयर की गई बनारसी सब्जीकचौड़ी की . एक बार आपको भी इसे जरूर ट्राई करना चाहिए.

बनारसी सब्जी

  • सबसे पहले सरसों का तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन मसाला का तड़का लगाएं.
  • इसी में हींग, साबुत धनिया, बारीक कटी अदरक, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें.
  • अब इसमें 250 ग्राम कटा हुआ कद्दू डालें और कलछी से अच्छी तरह से मिला लें.
  • इसमें लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा सा पानी डालें और ढककर पकाएं.
  • जब कद्दू थोड़ा मुलायम हो जाए तो इसमें 3 उबले आलू , ½ कप उबले काले चने भी मिला दें.
  • अब सबसे लास्ट में नमक और पानी डालें. इसे ढककर हल्का गाढ़ा होने तक पकाना है.
  • जब सब्जी की ग्रेवी में गाढ़ापन दिखने लगे तो इसमें अमचूर पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर मिलाएं.
  • इस तरह से आपकी बनारसी कचौरी के साथ मिलने वाली सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.

    ritisrasoi/insta

कचौरी का आटा

आपको चाहिए 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप मैदा, नमक, अजवाइन और 1 बड़ा चम्मच तेल. सारी चीजों को हाथों से अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.

कचौरी तैयार करने के लिए

½ कप भीगी हुई उड़द दाल, अदरक का एक छोटा टुकड़ा और 2 हरी मिर्च को दरदरा पीस लें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब तेल गरम करें और उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें. पिसी हुई दाल डालें और इसे 56 मिनट तक पकाएं. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक और कसूरी मेथी भी मिला लें.

कचौड़ी बनाने का फाइनल स्टेप

स्टफिंग को ठंडा होने दीजिए इसके बाद आटे से छोटीछोटी लोई निकालकर कचौरियां भरकर हल्की मोटीमोटी बेल लीजिए. मीडियम फ्लेम पर सारी कचौड़ियों को सुनहरा होने तक तल लेना है. तैयार है आपकी टेस्टी कचौड़ी सब्जी.

View this post on Instagram

A post shared by Riti Mishra

इस तरह करें सर्व

इस तरह से कुछ सिंपल स्टेप्स में आप बनारस का ये मोस्ट फेवरेट ब्रेकफास्ट आप अपने घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे प्लेट की बजाय पत्तों के दोने में परोसें तो और भी बढ़िया स्वाद आएगा.

Leave a Reply