दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए, इस बार सुपरस्टार आमिर खान के साथ उनकी दिलचस्प बातचीत के कारण वो चर्चा में हैं, जहां आमिर ने उनसे उनके पांच दशक से भी लंबे करियर और उनकी उम्र को लेकर सवाल कर लिया, बस फिर क्या था जावेद ने हाजिर जवाबी अंदाज में अपनी बात कही।

अभिनेता बोमन ईरानी के स्क्रिप्ट राइटिंग प्लेटफॉर्म ‘स्पाइरल बाउंड’ के एक इवेंट में अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे और इशान खट्टर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इवेंट के दौरान आमिर खान ने जावेद अख्तर से कहा कि वह अक्सर जावेद साहब के इंटरव्यू और वीडियो देखते हैं और उनसे प्रेरित होते हैं।
आमिर ने कहा, “मुझे आपको सुनना हमेशा बहुत अच्छा लगता है, इसलिए मैं आपके वीडियो यूट्यूब पर देखता रहता हूं और बाद में आपको फोन भी करता हूं। मेरा आपसे एक सवाल हैआप इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। आपने अलगअलग पीढ़ियों के लोगों के साथ काम किया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में अपने हमउम्र लोगों के साथ, फिर जैसेजैसे आप वरिष्ठ होते गए, आपसे कम उम्र के लोगों के साथ, और अब अपनी 80s की उम्र में बीस साल के युवाओं के साथ भी काम कर रहे हैं। आप खुद को हर पीढ़ी के बीच इतना प्रासंगिक कैसे बनाए रखते हैं?”
जावेद ने 80 की उम्र पर दिया जवाब
इस पर जावेद अख्तर ने अपने खास अंदाज में कहा, “सबसे पहले ‘एटीज’ मत कहिए, क्योंकि 87 भी उसी में आता है और मैं अभी सिर्फ 80 का हूं। आपने जो ‘s’ लगाया है, उसका मेरी उम्र पर बड़ा नेगेटिव असर पड़ा है।” उनकी इस बात पर पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा, और आमिर ने भी मुस्कुराते हुए माफी मांगी।
बता दें कि आमिर खान इस वक्त अपने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जिसका निर्माण आमिर खान ने ही किया है। ये फिल्म आज यानी 1 मई को थिएटर में रिलीज हुई है।





