सब्जी में मिलावटी सरसों के तेल से छौंक तो नहीं लगा रहे आप, ऐसे करें शुद्धता की पहचान​

सरसों के तेल की ढांस भारतीय कुकिंग के लिए इसे बेस्ट बनाती है. भले ही लोग कितने ही फिटनेस फ्रीक क्यों न हो जाएं और अब कुकिंग में ऑलिव ऑयल के यूज का चल भी बढ़ गया है, लेकिन आज के टाइम में भी लगभग हर भारतीय की रसोई में सरसों का तेल खाने पकाने में इस्तेमाल किया जाता है. तेल आपके खाने के स्वाद को ही इनहैंस नहीं करता है, बल्कि ये सीधे तौर पर आपकी सेहत से जुड़ा होता है. रोजाना की सब्जी में छौंक और तड़का लगाना हो या फिर अचार बनाना हो हमारी रसोई में सरसों के तेल का डेली रूटीन में यूज किया जाता है. इस वजह से इसमें मिलावट आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन आप आसानी से इसमें की गई मिलावट को पहचान सकते हैं.

सब्जी में मिलावटी सरसों के तेल से छौंक तो नहीं लगा रहे आप, ऐसे करें शुद्धता की पहचान​

बाजार में मिलने वाली किसी भी चीज की पूरी शुद्धता मिलना बेहद मुश्किल हो गया है. मुनाफे के लिए लोग मिलावट करते हैं और ये सीधे तौर पर सेहत से खिलवाड़ किया जाता है. हमें खुद भी इस बारे में जागरूक रहना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा मिलावटी चीजों को खाने से बच सकें.

किन चीजों की होती है मिलावट?

सरसों के तेल में पाम ऑयल से लेकर अराइजमोन और कुछ सस्ते मिनरल तेलों की मिवाच की जाती है. इसे गाढ़ा और पीला दिखाने के लिए मेटनिल येल कलर भी मिलाते हैं जो खतरनाक हो सकता है. इससे आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे करें असली और मिलावटी सरसों के तेल की पहचान.

पाम ऑयल कैसे पहचानें?

सरसों के तेल को आप एक बाउल या किसी कंटेनर में बंद करके फ्रीजर में रख दें. इसे कम से कम 30 मिनट के बाद बाहर निकालें. अगर इसमें सफेद या फिर क्रीमी लेयर जम गई है तो पाम ऑयल या खराब क्वालिटी के घी की मिलावट हो सकती है. शुद्ध सरसों का तेल कभी भी जमता नहीं है और न ही फ्रीजर में रखने से इसका रंग बदलता है.

Getty Images

कैसे करें सिंथेटिक रंग की पहचान?

आप सरसों के तेल की कुछ बूंदें अपने हाथों में लेकर रगड़ लें. अगर हथेली पर पीला रंग छूटता हुआ दिख रहा है यानी त्वचा में पीलापन दिखने लगे तो इसमें केमिकल वाले रंगों की मिलावट की गई है. अगर हथेली पर रंग छूटता हुआ न भी दिख रहा हो तो आप तेल लगाकर अपने हाथों को साबुन से धोएं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर पीला रंग छूटता हुआ दिखे तो तेल मिलावटी है.

स्वाद और सुगंध से करें पहचान

शुद्ध सरसों के तेल का अरोमा बहुत तेज होता है. इसकी सुगंध तीखी होती है जिसे ढांस कहा जाता है. अगर तेल सूंघने पर आपको शुद्ध तेल वाली ढांस महसूस न हो तो उसमें मिलावट की संभावना है. इसी तरह से अगर तेल को गर्म करने के दौरान अजीब सी गंध महसूस हो रही है तो भी इसमें मिलावट की गई है. ऐसा तेल खाने से बचना चाहिए.

ये बातें रखें ध्यान

सरसों का तेल खरीद रहे हो तो ब्रांड का ध्यान रखें. इसको सर्टिफाइड ब्रांड से ही खरीदें. बाहर खुला हुआ यानी लूज मस्टर्ड ऑयल खरीदने से बचना चाहिए. इसमें मिलावट की ज्यादा आशंका होती है. कोई नया लोकल ब्रांड है तो भी उसका तेल खरीदने से बचना चाहिए, जब तक कि आपको उसकी शुद्धता पर विश्वास न हो जाए. इसके पैकेट या फिर बोतल पर कच्ची घानी या कोल्डप्रेस का लेबल और FSSAI सर्टिफाइड है या नहीं ये भी चेक करें. पैकेट पर कहीं ये तो नहीं लिखा है कि ये ब्लेंडेड ऑयल है.

Leave a Reply