
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई. दिल्ली और आसपास के इलाकों आंधी-तूफान आने से लोगों का भारी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है. कई खास हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो गया. दिल्ली के कालिंदी कुंज, डीएनडी, महामाया फ्लाईओवर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली कैंट से लेकर राजौरी गार्डेन तक भारी जाम लग गया. वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव का सामना करना पड़ा.
बताते चलें कि भारी बारिश और आंधी तूफान की वजह से नोएडा और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक ज़रूरी लिंक कालिंदी कुंज में भी भारी जाम लगा हुआ है. एक ट्रैवलर ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दिया कि लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं और रेड लाइट वाले एरिया के पास जंक्शन पर कोई ट्रैफिक कर्मचारी तैनात नहीं था. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसका जवाब देते हुए लिखा, सरिता विहार सर्कल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बता दिया गया है. रिंग रोड पर, यात्रियों ने दिल्ली कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन और राजौरी गार्डन के बीच 30 से 40 मिनट की देरी की जानकारी दी.
जारी रहेगा आंधी-तूफान का दौर
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पश्चिम से पूरब की ओर तेज आंधी-तूफान चल रहा है. कई इलाकों में पेड़ और झोपड़ी गिरने की खखबर आ रही है. आईएमडी ने अपने लेटेस्ट ट्रेकिंग से बताया कि रडार तेज कन्वेक्टिव कोर (येलो/रेड जोन) दिखा रहा है. इसका मतलब हुआ कि हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना का संकेत हैं. यह गतिविधि अभी जारी है. आईएमडी की अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रह सकती है. लोगों को घर के अंदर रहने और खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
एकपश्चिमी विक्षोभ नॉर्थ इंडिया के पहाड़ों से गुजर रहा है. वहीं, मध्य पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इस सर्कुलेशन से एक ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन हरियाणा और दिल्ली होते हुए साउथ-वेस्ट उत्तर प्रदेश तक जा रही है. इनके मिले-जुले असर से, जम्मू और कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश हुई, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई. पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर बादल छाए हुए हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और नॉर्थ राजस्थान में बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
दिल्ली कुछ समय के लिए गर्मी से राहत
दिल्ली में इस समय बारिश हो रही है. हालांकि, भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. दिल्ली में ‘टच एंड गो’ वाली स्थिति हो सकती है यानी कि अभी आंधी-तूफान और बारिश का दौर है, लेकिन, सतही हवाओं के हल्का होने से टेम्परेचर में फिर से धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. बताते चलें कि आज यानी कि शक्रवार को दिल्ली का टेंप्रेचर 40°C से थोड़ा ही कम आंका गया. इस वीकेंड पर हल्की राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक यानी कि 18 से 22 अप्रैल, 2026 के बीच बारिश नहीं होन की संभावना है.





