IND vs AFG Day 1 Highlights: गिल-राहुल के शतक, पंत-साई के अर्धशतक, भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर ठोके 368 रन​

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन दबदबा दिखाया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 368 रन बना लिए। शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़ा। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा।

IND vs AFG Day 1 Highlights: गिल-राहुल के शतक, पंत-साई के अर्धशतक, भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर ठोके 368 रन​

भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल 143 गेंद पर 103 और ऋषभ पंत 70 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केएल राहुल ने 165 गेंद पर 100 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने 2 विकेट लिए। जियाउर रहमान शरीफी ने 1 विकेट लिया। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए भारत की तरफ से मानव सुतार ने टेस्ट डेब्यू किया।

Afghanistan in India, Oneoff Test, 2026

India 
368/3

vs

Afghanistan  

BattingRB
Shubman Gill *103 143
Rishabh Pant50 70
BowlingORWKT
Mohammad Saleem *13672
Nangeyalia Kharote20950

Stumps
India elected to bat

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुतार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , अफसर जजई , अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

Leave a Reply