IND vs AFG Highlights: मानव सुतार डेब्यू पर छाए, अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बनाए​

भारतअफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को डेब्यूटेंट मानव सुतार का जलवा देखने को मिला। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। भारत 451 रन से आगे है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सुतार ने तीन विकेट झटके।

IND vs AFG Highlights: मानव सुतार डेब्यू पर छाए, अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बनाए​

अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक ने 16, सेदिकुल्लाह अटल ने 17 , रहमानुल्लाह गुरबाज ने 12, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 और अफसर जजाई ने 3 रन बनाए। भारत के लिए मानव सुतार ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।इससे पहले पहली पारी में भारत ने कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट चटकाए।

Afghanistan in India, Oneoff Test, 2026

India 
564/8 dec

vs

Afghanistan  
113/5

BowlingORWKT
Manav Suthar *15.5213
Washington Sundar4120
BattingRB
Rahmat Shah43 81

Stumps
Afghanistan trail by 451 runs

शुमभन गिल व राहुल ने लगाए शतक

पहली पारी में भारत के लिए कप्तान गिल ने 126 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए। साई सुदर्शन के बल्ले से 81 रन की पारी निकली तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 24 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 19 रन की पारी खेली और बोल्ड हो गए। ऋषभ पंत शतक से चूक गए और 81 रन के स्कोर पर पहली पारी में आउट हो गए। मानव सुतार ने पहली पारी में 28 रन बनाए और आउट हुए। सिराज ने 11 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 65 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कुलदीप यादव 9 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके।

Leave a Reply