IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू​

IND vs AFG 1st Test Toss Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार से मुल्लांपुर में शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ और दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है।

IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू​

मानव सुथार को मिला डेब्यू का मौका

इस मैच में युवा स्पिनर मानव सुथार ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए पदार्पण किया। टीम प्रबंधन ने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देते हुए युवा प्रतिभाओं को मौका दिया है। सुथार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

WTC का हिस्सा नहीं है यह मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया इसे आगामी चुनौतियों की तैयारी के तौर पर देख रही है। भारत को जल्द ही श्रीलंका का दौरा करना है, जहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले के लिए और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का शानदार अवसर है। घरेलू क्रिकेट में एक सीजन में 69 विकेट लेने वाले हर्ष दुबे भी चर्चा में हैं और भारतीय स्पिन आक्रमण को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ युवा स्पिनरों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय क्रिकेट टीम: KL राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , , ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , अफसर ज़ज़ई , अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, ज़ियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

Leave a Reply