भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा U18 एशिया कप के फाइनल में, आशीष के ‘चौके’ से बदली देश की किस्मत​

जापान के शहर काकमिगाहारा में जारी अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शुक्रवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 53 से हराया। भारतीय टीम अंतिम क्वार्टर तक 23 से पिछड़ रही थी। फिर अंतिम 15 मिनट में तीन गोल करते हुए भारत ने वापसी ही नहीं की, बल्कि फाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया।

भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा U18 एशिया कप के फाइनल में, आशीष के ‘चौके’ से बदली देश की किस्मत​

भारत के लिए इस जीत के हीरो रहे आशीष तनी पूर्ति जिन्होंने चार गोल इस मैच में किए। उन्होंने अंतिम क्वार्टर में तीन गोल करते हुए भारत को हार से बचाया ही नहीं बल्कि जिताकर फाइनल में भी पहुंचा दिया। अब फाइनल मुकाबले में की भिड़ंत 6 जून को होम टीम जापान से होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

मैच में दिखी कांटे की टक्कर

मैच की शुरुआत बेहतरीन थी और दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारत और पाकिस्तान दोनों के खिलाड़ियों ने पहले 11 मिनट तक एक भी गोल अपने खिलाफ नहीं होने दिया। फिर 12वें मिनट में भारत को पाकिस्तान की गलती से पेनल्टी स्ट्रोक मिला और आशीष पूर्ति ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। भारत को पहले क्वार्टर में इस तरह 10 से बढ़त मिल गई।

फिर दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की शुरुआत आक्रामक थी और 16वें मिनट में ही उसे पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुतरा ने बेहतरीन खेल दिखाया और अहमद उजैर के शॉट को विफल किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान ने मेहनत जारी रखी और आखिरकार 27वें मिनट में उसने भारत की लीड को खत्म किया और 11 से बराबरी कर ली। के लिए अदील ने गोल कर दिया।

𝐌𝐎𝐌𝐄𝐍𝐓𝐒 𝐓𝐇𝐀𝐓 𝐓𝐎𝐎𝐊 𝐔𝐒 𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 📸🏆

A thrilling comeback, unforgettable celebrations and a victory that will live long in the memory. 🇮🇳🔥

Here are the snapshots from India’s 53 win over Pakistan in the Men’s U18 Asia Cup 2026 semifinal.

India… pic.twitter.com/wovntwWNfg

— Hockey India June 5, 2026

हाफ टाइम तक स्कोर 11 था, उसके बाद तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान एक बार फिर से पिछड़ा और 35वें मिनट में शाहरुख अली ने गोल करते हुए भारत को 21 से लीड दिलाई। फिर पाकिस्तान के लिए 37वें मिनट में फरहान असलम ने गोल किया और स्कोर फिर से बराबरी पर ला दिया। 42वें मिटन में उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए पाकिस्तान को 32 से बढ़त दिला दी। इस तरह अंतिम क्वार्टर तक भारत 23 से पिछड़ रहा था।

🌟 PLAYER OF THE MATCH 🌟

🏑 Pakistan 🇵🇰 vs India 🇮🇳

👏 PURTI Ashish Tani
🔢 Shirt No: 17
A brilliant performance in a highpressure match! 💪🔥 PURTI Ashish Tani delivered a standout display with skill, control, pic.twitter.com/0PIXum2boW

— Asian Hockey Federation June 5, 2026

आशीष ने आखिरी 15 मिनट में बदली किस्मत

आशीष तनी पूर्ति ने आखिरी 15 मिनट मेंकी किस्मत बदल दी। 46वें मिनट से पाकिस्तान की किस्मत खराब होना शुरू हुई और भारत की जीत की तरफ बढ़ने लगा। भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। 49वें मिनट में आशीष ने गोल दागा और स्कोर 33 से बराबर कर दिया। उसके बाद 53वें मिनट में आशीष ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और भारत को 43 से बढ़त दिला दी। 56वें मिनट में आशीष का चौथा गोल आया और भारत ने 53 से लीड बना ली। इस तरह भारतीय टीम 60वें मिनट तक आगे रही और मुकाबला जीत गई।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं 10 बैटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय; स्मृति मंधाना टॉप 15 में भी नहीं

महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 12 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय शामिल हैं। जबकि स्मृति मंधाना टॉप 15 में भी शामिल नहीं हैं।

Leave a Reply